मड़ियाहूं। जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के बगीचे में बुधवार को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन प्रमुख रेखा यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव (बाबा)के आयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अवकाश प्राप्त प्रो.लक्ष्मण यादव रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया। जयंती अवसर पर मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज,जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा,पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, और ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव सहित अन्य लोगों ने भारत रत्न बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में विचारोंपरान्त वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शवादिता,समता, समानता जैसी बहुमूल्य विचार धारा को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। जयंती पर व्यक्तित्व और कृतित्व के चर्चा में कहां गया कि बाबा साहब का शिक्षा पर विशेष जोर था। उनका मानना था शैक्षिक ज्ञान से ही व्यक्ति समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों से मुक्ति पा सकता है। उनका कहना था शिक्षित और संगठित बनों। न्याय की बात करो, समाजवाद के पुजारी बनों। जहां समत्व और ममत्व के साथ आपसी भाईचारा, मानवता,दीनता, दया करुणा का संगम है। साथ ही खुद को जानकर बुद्धत्व को प्राप्त करों। समारोह से पहले क्षेत्र पंचायत गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अवसर पर राजदेव पाल, मंजूर हसन, पप्पू यादव, कैलाश यादव पूर्व प्रमुख रामनगर,आदि सहित भारी तादाद में समाजवादी चिंतक मौजूद रहे। जेडी सिंह/प्रणव कुमार यादव
खुद को जानकर बुद्धत्व को प्राप्त करना ही समाजवाद,जयंती सामारोह में याद किये गये बाबा अंबेडकर साहब








