सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

डेरा जगमालवाली सिरसा हरियाणा के पूज्य संत वीरेंद्र सिंह जी महाराज का मुंबई के जोगेश्वरी में दो दिवसीय रुहानियत और इंसानियत विषय पर सतसंग

मुंबई। डेरा जगमालवाली मस्ताना शाह बलोचिस्तानी आश्रम जिला सिरसा हरियाणा के पूज्य संत वीरेंद्र सिंह जी महाराज जोगेश्वरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र में दो दिवसीय आयोजित आध्यात्मिक सतसंग में भाग लेंगे। जिसमें रुहानियत और इंसानियत विषय पर अपने विचार रखेंगे। आश्रम के मई माह के कार्यक्रम में बताया गया है कि पूज्य महाराज जी 6 मई दिन बुधवार व 7 मई दिन वृहस्पतिवार को सरस्वती बाग सीतावाडी जोगेश्वरी ईस्ट में निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय आध्यात्मिक सतसंग में भाग लेंगे। इस अवसर मुंबई के सभी सतसंगी जनो के भारी तादाद में पहुंचने के आसार हैं। जेडी सिंह