सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

नेवढ़िया के सिद्धपीठ ऐतिहासिक श्री लौहार देव बाबा के मंदिर से लाखों की चोरी,वारदात सीसी टीवी कैमरे में कैद,चोर की हुई पहचान, पुलिस मामले के छानबीन के साथ कार्रवाई में जुटी

मंदिर से दान पेटी तोड़कर नगद सहित लाखों के नागफनी चोरी।

सीसी टीवी फुटेज में आया चोर की पूरी करतूत,ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस के किया हवाले

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सारंगडीह गांव स्थित सिद्धपीठ ऐतिहासिक श्री लौहार देव बाबा के मंदिर से शनिवार रात को नगदी सहित लाखों रुपये के सोने,चांदी के नागफनी के चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाला चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिससे उसकी पहचान हो गयी है। घटना की सूचना के बाद चोर को पकड़ कर ग्रामीणो ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी हैं। इधर ‌चोरी और चोर की चर्चा आस, पास के गांवों में जोर शोर से हो रहा है।‌
पुलिस के अनुसार,थाना क्षेत्र के सारंगडीह गांव स्थित श्री लौहारदेव बाबा मंदिर से शनिवार रात करीब 2:45 बजे हौसला बुलंद चोर ने मंदिर के दरवाजे का कुंडी तोड़कर अंदर घुसकर रखे दानपेटी के कुंडी को तोड़कर दानपेटी में चढ़े करीब 80,000 नगद और लाखों रुपए के चढ़े करीब 50 नागफनी को उठा ले गए।रविवार सुबह जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो चोरी की सूचना ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दिये। जब पदाधिकारियों ने सीसी टीवी फुटेज खंगाला तो चोर की पहचान हो गई।वही ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के पूछने पर चोर ने अपना नाम व गांव बता दिया है । बलभद्रपुर थाना नेवढ़िया का रहने वाला है। चोर ने पकड़े जाने पर बगल के गांव के एक व्यक्ति पर चोरी करने में मदद करने का आरोप लगा रहा है।चोरी का सामान उक्त के पास होने की बात बता रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्रिवेदी ने बताया कि युवक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।