जौनपुर। आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा विशेष तौर से तत्पर हैं। जिले के सभी सीटों पर भाजपा और सहयोगी दल की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए मजबूती से अभी से तैयारी शुरु है। सदर जौनपुर मड़ियाहूं , बदलापुर, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, केराकत , मल्हनी, शाहगंज,जफराबाद आदि विधान सभा सीट पर भाजपा और सहयोगी दलों की जीत होगी। ऐसा कहना है मछली शहर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास पाल का। उनका कहना है उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार फिर बनेगी। जिले के तरती गांव में गिरिजा शंकर मिश्र के यहां आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत बातचीत में उन्होंने यह बात कहीं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नेवढ़िया मंडल के महामंत्री अरुण कुमार मिश्र, भाजपा वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी 4 सीटें जीती, बीजेपी ने 2, निषाद पार्टी ने 1, सुभासपा ने 1, अपना दल (सोनेलाल) ने 1 सीट जीती।
समाजवादी पार्टी के केराकत से तूफानी सरोज, मुंगरा बादशाहपुर से पंकज पटेल, मछलीशहर से रागिनी सोनकर और मल्हनी से लकी यादव ने जीत हासिल की। जबकि भाजपा से सदर जौनपुर से गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर से रमेश मिश्र, भाजपा सहयोगी दल मड़ियाहूं से अपना दल एस से डा.आरके पटेल, शाहगंज निषाद पार्टी से रमेश सिंह,तब सुभासपा और सपा गठबंधन से जफराबाद जगदीश नारायण राय चुनाव जीते।
लोकसभा चुनाव 2024 में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की। वहीं मछली संसदीय सीट से प्रिया सरोज चुनाव जीतकर सांसद बनीं। पिछले विधान सभा के चुनाव पर नजर डालें तो पीडीए और एनडीए में कांटे का टक्कर है। लोकसभा में भाजपा की करारी हार है। दोनों सीटों पर सपा का कब्जा है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और भाजपा गठबंधन में जोरदार टक्कर के आसार हैं। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में जो पार्टी सरस होगा, उसके ही ज्यादे से ज्यादे विधायक चुनाव जीत सकते हैं। ऐसी संभावना है। जेडी सिंह
जौनपुर के सभी सीटों पर 2027 के विधान सभा चुनाव में भाजपा और गठबंधन दलों के प्रत्याशीयों के जीत का दावा कर रहे हैं राम विलास पाल,वर्तमान में सपा हैं मजबूत







