बाबतपुर। मछली शहर की सांसद लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाराणसी की चेयरमैन प्रिया सरोज ने माननीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट पर ठेका कर्मचारीओ से कथित अवैध वसूली एवं श्रमिक शोषण के मामले की जांच हेतु दिनांक 22 .5.2026 को पत्र लिखा है। जिसमें ठेका कर्मचारीओ की पीड़ा का उल्लेख है। निजी कंपनी के मनमाने पन और ज्यादती के संबंध में कर्मचारीओ का प्रतिनिधि मंडल सांसद प्रिया सरोज को पत्रक देकर अपना दर्द बयां किया है। कर्मचारीओ, श्रमिकों को न्याय दिलाने और कंपनी के कार्यप्रणाली की जांच के साथ कार्यवाही से अवगत कराने की सांसद ने अपेक्षा की है।
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी एअरपोर्ट पर कथित अवैध वसूली और श्रमिक शोषण के मामले में माननीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली को लिखा पत्र,जांच और कार्यवाही से अब अवगत कराने का है इन्तजार







