सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

सुभासपा प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह मखडू के साथ यह कैसी नाइन्साफी,आखिर जफराबाद प्रभारी की जगह क्यों बनाया गया सह प्रभारी,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्णय पर उठ रहे सवाल

जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय से 31.5.2026 को सामान्य निर्वाचन विधान सभा चुनाव 2027 हेतु विधान सभा के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की सूची जारी की गयी है।‌ जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना है। प्रभारी में जिले के गाजीपुर जहूराबाद‌‌ विधानसभा से ओमप्रकाश राजभर और जखनियां से बेदीराम को प्रभारी बनाया गया है। जबकि जौनपुर जिले के केराकत से रितेश राम, मल्हनी से बृजभान राजभर और जफराबाद से रमेश राजभर को प्रभारी बनाया गया है।‌ वाराणसी जिले के अजगरा से राजीव सिंह बेदी को प्रभारी बनाया गया है। चंदौली जिले के सकलडीहा विधानसभा से नित्यानंद पाण्डेय प्रभारी बनायें गये है। भदोही सदर से राकेश वर्मा, अतरौलिया से अरुण राजभर, फूलपुर पवई से खुर्शीद आलम,दीदारगंज से शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, आजमगढ़ मेंहनगर से रामदहिन पासवान को प्रभारी बनाया गया है।‌ इसी प्रकार विधानसभावार सह प्रभारी बनाया गया है। जफराबाद विधान सभा से अरविंद सिंह मखडू पूर्व प्रमुख व सुभासपा के प्रदेश महासचिव को सह प्रभारी बनाया गया है। जिसकी राजनैतिक गलियारे में जोर-शोर से चर्चा है। राजनैतिक मर्मज्ञो के बीच चर्चा है कि सुभासपा प्रभारीओ को ही विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतारेंगी। जबकि सह प्रभारियों के विषय में चर्चा है कि उन्हें संतुष्ट करने के लिए सहप्रभारी बनाया गया है। ताकि वह अपनी पीठ खुद थपथपा सकें। अरविंद सिंह मखडू के बारे में लोगों में चर्चा है श्री सिंह सुभासपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी में उनकी लंबें अर्से से आस्था है। समर्पण है। उनके त्याग और तपस्या के साथ योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। लोग कह रहे थे कि मखडू सिंह जैसे पूर्वाचल के दिग्गज नेता को जफराबाद सुभासपा का प्रभारी बनाया गया होता तो उनका सम्मान था।