सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मैं ईश्वरवादी हूं,भगवान की मर्जी होगी तो जफराबाद विधान सभा के जनता के आशीर्वाद से फिर 2027 में विधायक बनूंगा, नेवढ़िया शीतला धाम में लगेगा वाटर एटीएम मशीन

जौनपुर। 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है। राजनैतिक दल सत्ता के लिए सियासत बिछाना शुरु कर दिये है। उत्तर प्रदेश में विधानसभावार रणनीति बनाई जा रही हैं। समीकरण को साधा जा रहा है। जातीय गोट के पासा से सीट जीतने की कवायद है। मंगलवार दोपहर में नेवढ़िया बाजार में सतगुरु दर्पण के स्थानीय संपादक घनश्याम दुबे के कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम के तहत जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय से मुलाकात हुई। बातचीत का दौर शुरु हुआ। जनहित के मानवीय जनबुनियादी मुद्दों पर बात शुरू हुई। जिसमें उन्होंने कहां कि जफराबाद विधान सभा क्षेत्र में एक गांव से दूसरे गांवों को जोड़ने वाली सड़को को बेहतर बनाया गया है। अधिकांश प्रस्तावित सड़कें कम्पलीट है तो कहीं-कहीं काम चल रहा है।‌ इसके अलावा संपर्क मार्ग जो जर्जर हालत में थे उन्हें दुरुस्त किया गया है और किया जा रहा है। बातचीत में उन्होंने कहां कि भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम लगाया गया है। जो लोगों को शीतल जल सुलभ करा रहा है। सेवार्थ में त्रिलोचन महादेव, जलालपुर, धर्मापुर,गौरा में सेवा जारी है। उन्होंने कहां कि नेवढ़िया शीतला धाम में वाटर एटीएम शीघ्र लगाया जायेगा।‌ बातों के क्रम में उन्होंने कहां कि विद्युत समस्या का समाधान किया गया। जर्जर तार व खंभे बदले गये। ट्रांसफार्मरो के क्षमता वृद्धि का कार्य किया गया। विधानसभा क्षेत्र के चौराहों, तिराहों पर सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगा। सैकड़ों सौर उर्जा से संचालित घरेलू लाइट लगने का काम शुरु है। यातायात के सुगमता के लिए 9पुल बनवाये। जो विधानसभा की जनता भली-भांति से जान रहीं हैं। जब उनसे 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया। चुनाव को लेकर आपकी रणनीति क्या है। उन्होंने कहां कि मैं ईश्वरवादी हूं। ईश्वर में विश्वास करता हूं। मै कोई रणनीति नहीं बनाता। जगत के पालनहार‌ अपने रणनीति से दुनिया चला रहे हैं। उनके रणनीति के आगे सबकी रणनीति फेल है।‌ प्रकृति में जो भी कुछ पल,पल में घट रहा है। वह परमसत्ता की मर्जी से हो रहा है। जो होना है समय पर वहीं होगा। जो विधि का विधान है। ईश्वर की मर्जी होगा तो जनता के आशीर्वाद से फिर विधायक बनूंगा। सब हरि की इच्छा है।‌जेडी सिंह