जौनपुर। सुभासपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह मखडू को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का जफराबाद विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने का आशीर्वाद मिल गया है। दरअसल श्री सिंह पिछले दस सालों से जफराबाद सीट से चुनाव लड़ने का मंशा पाले जमीनी स्तर से मजबूत तैयारी किये है। सुभासपा के कई बड़े आयोजन विधान सभा क्षेत्र में हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया है। भीड़ के हूजूम को देख प्रसन्नता भी जाहिर किये है। एनडीए का लोकसभा चुनाव रहा हो या विधानसभा चुनाव अरविंद सिंह ने पूरे शिद्दत से काम किया। एनडीए के रैलियों को सफल बनाने के लिए तन मन धन से जुटे रहे। लिखने की सच्चाई है। जनता ने अपनी आंखों से देखा है। सुभासपा ने जब अरविंद सिंह को जफराबाद विधान सभा सहप्रभारी बनाया तो जनता के बीच से आवाज उठी। मखडू सिंह पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं। जिन्हें प्रभारी बनाया जाना चाहिए था। जनता की आवाज जब पार्टी हाईकमान तक पहुंची तो पेशोपेश में पड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह कहना पड़ा।सह प्रभारी इसलिए बनाया गया है कि जफराबाद से चुनाव लड़ाया जायेगा। पूर्व प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से गत दिनों लखनऊ में बातचीत हुई। उन्होंने कहां कि 2027 का विधान सभा चुनाव जफराबाद से लड़ने की तैयारी करिये। जाइये फील्ड में अभी से चुनाव प्रचार में लगे जाइये। इधर सुभासपा नेता का हरी झंडी मिलते ही 2027 के मिशन को फतह करने में जुट गये है। जेडी सिंह
पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का मिला आशीर्वाद,2027 के विधान सभा चुनाव में जफराबाद सीट से लड़ेंगे चुनाव,ताल ठोंक मैदान में उतरें









