सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आखिरकार रेनू चौधरी को सिरकोनी ब्लॉक जाना पड़ा,सुश्री वर्षा बंग खण्ड विकास अधिकारी रामनगर के पद पर तैनात, राजनीतिकार और कुछ कार में खुशी और गम का माहौल,राम जी की कृपा से

जौनपुर। जिले के रामनगर ब्लॉक की राजनैतिक सरगर्मी में कहीं गम तो कहीं खुशी का माहौल है। खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी का तबादला सिरकोनी ब्लॉक के लिए हो गया है। जबकि सुश्री वर्षा बंग की तैनाती रामनगर ब्लॉक में हुई है। पहले शासन द्वारा अलीगढ़ के लिए रामनगर की वीडीओ का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण हुआ। फिर तत्काल प्रभाव से तैनाती निरस्त करके रामनगर में प्रभार मिला।‌ जिले के खण्ड विकास अधिकारियों के नाम मोबाइल नंबर एवं सीयूजी नंबर का एक लेटर सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें रेनू चौधरी को सिरकोनी और सुश्री वर्षा बंग को रामनगर का खण्ड विकास अधिकारी बताया गया है। रामनगर ब्लॉक में रेनू चौधरी के स्थानांतरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक खेमें में खुशी तो एक खेमें में गम का माहौल है।‌ दरअसल राजनीति कार और कुछ कार अपने तरीके से ब्लॉक चलाना चाहते हैं। सबका अपना,अपना स्वार्थ है। धन लाभ के खेला में जिस अधिकारी से अधिक लाभ है। उसकी जय है। उसकी चाटुकारिता है। लाभ अधिकारी को भी है। कमासुत पुत्र सबकों अच्छा लगता है। कुछ ऐसा ही मिलता जुलता आदर्श इतिहास रामनगर ब्लॉक का है। राम जी की कृपा से।