
अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, जय सिंह पत्रकार बने पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष
मड़ियाहूँ (जौनपुर)। अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जय सिंह पत्रकार को पंचायत मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जनचौपाल लगाकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाए।
विशिष्ट अतिथि विधायक डा. आर.के. पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ पर संगठन का गठन पूरा करने और सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन को नई मजबूती दी जाए।
जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में सहभागी बनना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन के प्रति उनका विश्वास मजबूत होता है।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने विधानसभा अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक समितियों का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगवाएं और गांव स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के अभियान को तेज करें।
बैठक का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डा. सुनीता वर्मा, प्रदेश सचिव युवा मंच उदय प्रताप पटेल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वाराणसी परिक्षेत्र ओमप्रकाश पासी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, नितेश पाठक, राजेंद्र पटेल, कन्हैयालाल पटेल, रवि गुप्ता, अजीत पटेल, रवि पटेल, सार्जन पटेल, राकेश कुमार, मनोज सिंह, शिवम सिंह, महेंद्र पटेल, सौरभ सिंह, दीपक गौड़, राजबहादुर पटेल, कपिल देव, लालजी पटेल, जवाहरलाल वर्मा, लल्लन पटेल, रोहित पटेल, दुर्गावती देवी, हरिलाल पटेल, त्रिभुवन पटेल, बबलू सरोज, राजवंस पटेल, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।