
जौनपुर। अनूसूचित मंच अपना दल एस के प्रदेश महासचिव ललई सरोज मछलीशहर विधान सभा सीट से चुनाव लडेंगे। पार्टी हाईकमान की ओर से संकेत मिलते ही श्री सरोज चुनाव प्रचार में जुट गये है। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में बड़े,बड़े होर्डिंग लगाने की तैयारी चल रही है। हर बूथ को मजबूत करने में संगठन के सभी मंच जुट गये है। सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का मुहिम चलाया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में ललई सरोज से बातचीत हुई तो उन्होंने कहां बहन अनुप्रिया पटेल ने कहां है कि मछलीशहर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी करों, चुनाव लड़ना है। आदेश मिलते ही मछली शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरु कर दिया गया है। जिसमें एनडीए गठबंधन के विकास कार्यों,नीतियों,की जनमानस के बीच चर्चा है। जिसमें जनता जनार्दन का अपार स्नेह मिल रहा है। जब उनसे पूछा गया जीवन में राजनीति ही क्यों। जबाब में उन्होंने कहां कि राजनीति से असहायों, बेसहारों, लाचारों, गरीबों की आवाज को बुलंद किया जाता है। उनको उनका हक दिलाया जा सकता है। राजनीति न्याय की पक्षधर हैं। अन्याय की विरोधी है। सवाल किया गया राजनीति में आने की प्रेरणा कहां से मिलीं। उन्होंने कहां कि अपना दल के संस्थापक डा. सोने लाल पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित होकर सन 2015 में अपना दल की सदस्यता को स्वीकार किया। तबसे लेकर आज तक अपना दल की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। बताया कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से बार्ड नंबर 55 से जिला पंचायत सदस्य हैं। जनता का सेवा ही हमारा मूल धर्म है। उन्होंने कहां अपना दल एस में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। स्वाभिमान की चेतना बनीं रहें। इसके लिए पार्टी के विचारकों का समय समय पर समुचित मार्गदर्शन है। उन्होंने कहां कि मछलीशहर विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन की जीत होगी। जेडी सिंह