तीज महोत्सव में सजा रंग-बिरंगा मंच, महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
अरुणा गुप्ता बनीं ‘तीज क्वीन’, श्वेता साहू ने जीता ‘बेस्ट डांसर’ का खिताब
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से होटल रघुवंशी में आयोजित तीज महोत्सव उमंग, उत्साह और मनोरंजन से सराबोर रहा। लायंस परिवार की महिला सदस्यों एवं लायंस भाभियों ने नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘कौन बनेंगी तीज क्वीन’ और ‘कौन बनेंगी बेस्ट डांसर’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों को खूब आनंदित किया और कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रतियोगिता में अरुणा गुप्ता को ‘तीज क्वीन’ तथा श्वेता साहू को ‘बेस्ट डांसर’ चुना गया। निर्णायक मंडल की सदस्या एडवोकेट उर्वशी सिंह एवं रीता जायसवाल ने विजेताओं को ताज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया।
लायंस क्लब जौनपुर गोमती की प्रथम महिला डॉ. तसनीम फात्मा ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है।
कार्यक्रम की संचालिका डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को खुलकर प्रस्तुत करने का अवसर देना था। सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की संयोजिकाएं शशिलता अग्रहरी एवं अरुणा पाण्डेय रहीं। सह सचिव लायन नूपुर सिंह एवं बबीता साहू ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव लायन नवीन मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।
—
हसनैन कमर ‘दीपू’
ब्यूरो प्रभारी, जौनपुर
मो. 9415286950, 6388609787










