कमाल का धमाल,नगर पंचायत मड़ियाहूं की राजनीति में भाजपा और सपा को करारी मात,अधिकांश वोटर निर्दल प्रत्याशी को दो बार से जीता रहें नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव,आगे के समर की तैयारी शुरु
जेडी सिंह संपादक
जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहूं की राजनीति में एक दौर ऐसा था कि चेयरमैन भाजपा का ही होता था। पूर्व अध्यक्ष स्व.लालजी सेठ ऐसी शख्सियत थे जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा आज भी नगर और आस,पास के लोग करते हैं। उस समय कमला प्रसाद साहू भी भाजपा की मजबूत नींव थे। पार्टी छोड़ सपा में गये तो चेयरमैन हो गये। श्री साहू इस बार के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के साथ बहुत मजबूती से थे। भाजपा चुनाव हार गयी। जिसका मलाल उन्हें आज भी है।जब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष से चुनाव में बार,बार भाजपा के हारने के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहां कि हमसे क्या पूंछ रहे हैं आप भी जान रहे हैं नगर के अमूमन लोग जान रहे हैं भाजपा चुनाव क्यों हार रहीं हैं। जब उनसे पूछा गया आने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव लडेंगे। जबाब में उन्होंने कहां कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव लड़ायेगा तो अवश्य चुनाव लडूंगा। दर असल नगर में जो भाजपा की राजनीति है। विधान सभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के अधिकांश दिग्गज नेता, कार्यकर्ता भाजपा का साथ देते हैं। नगर पंचायत के चुनाव में अधिकांश भाजपा जन लोकल राजनीति से प्रेरित होकर अपने मनपसंद का चेयरमैन बनाते हैं और अपनी लोकल राजनीति करते हैं। इधर देखा जाय तो दो बार से निर्दल प्रत्याशी के रुप में रुकसाना चुनाव जीत कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सुशोभित है। भाजपा का किला डह गया। सपा का किला ध्वस्त हो गया है। सेबंल की राजनीति धाराशाही हो गयी हैं। निर्दल की जीत जन,जन की जीत हो गयी। नगर पंचायत का चुनाव जब आता है तो सपा और भाजपा अपना, अपना उम्मीदवार उतारतीं है। जबकि नगर में दोनों दल के ही अधिकांश वोटर हैं। नगर पंचायत के लोगों में अक्सर यह चर्चा होती है सपा और भाजपा के लोग मिलकर निर्दल प्रत्याशी को नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीताते आ रहें हैं। बहुत खास बात है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना के पति कमाल फारुकी है। जिनके कमाल से सब कमाल हों रहा है। सपा का वोट हो चाहे भाजपा का या बसपा का। कमाल के कमाल से निर्दल प्रत्याशी की ओर वोट खींचा चला आता है। मजेदार बात है कि शासन,प्रशासन में भी कमाल का कमाल चलता है। भाजपा की केंद्र की सरकार हो चाहे राज्य की सरकार हों,कमाल का अपना कमाल जारी है। फलस्वरुप मड़ियाहूं नगर का विकास देख लीजिए। शहर जैसी सुविधा, स्वच्छता में अव्वल, सड़क, पानी,बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की पूरी भरपाई। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कमाल ऐसी शख्सियत हैं जिनसे कुछ लोगों को छोड़ दिया जाय तो अमूमन लोग संतुष्ट हैं। खुश हैं। कमाल की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।










