जेडी सिंह संपादक
जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुखसाना की बेटी जारा पायलट बन गयी हैं। अमेरिका से प्रशिक्षित होकर भारत लौट आयीं है। जन्म भूमि पर लौटने के पश्चात खुशी ए जश्न का दौर चल रहा है। महान,महान हस्तियां मड़ियाहूं की बेटी को शुभ आशीर्वाद,शुभकामनाएं और बधाइयां देकर गौरवान्वित हो रहीं हैं और सफलता के शान में वाह,वाह कर रहीं हैं। समाजवादी पार्टी की मछली शहर सांसद प्रिया सरोज कमाल फारुकी के घर पहुंची और जारा को बधाई दी। इस अवसर पर सपा नेता पूर्व प्रमुख रामनगर कैलाश नाथ यादव, अताउल्ला खान, लुकमान,आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक मड़ियाहूं लीना तिवारी ने भी बधाई दी। इसी क्रम में कुशीनगर के सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष के घर
पहुंचे और पायलट जारा को बधाई दिये और सफलता को पूर्वाचल के लिए गौरव की बात कहीं। अवसर पर डा.प्रेम प्रकाश सिंह, पीजी कालेज के प्राचार्य एसके पाठक,सपा के वरिष्ठ नेता चन्द्र भान यादव,ईशा फारुकी सहित बहुसंख्य लोग उपस्थित रहे। शायरी और स्वागत गीत से पूर्व मंत्री अभिभूत हो गये। शब्दों में तर्क और महिमा का गुणगान था। आवाज को शब्दों में पिरोकर सुर देने वाले शायर को मंत्री ने बख्शीश से नवाजा। सफलता के मुकाम को लोगों की दुआ है। नगर में हर तरफ जारा के पायलट बनने की चर्चा है। लोगों में खुशी है। मड़ियाहूं के साथ अमेरिका की भी खासे चर्चा है।
कमाल का धमाल : जारा के पायलट बनने पर खुशी ए जश्न का दौर जारी,मड़ियाहूं के साथ अमेरिका की खास चर्चा,सपा नेता शुभकामना और बधाई देने में सबसे आगे










