सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

राम जिन्दा राम के रूप में हर मानव में दर्शनीय और वंदनीय, जौनपुर शहर में श्री राम कथा अपने मधुरम बेला की ओर, भक्तों पर उड़न खटोला से होगा पुष्प वर्षा

जेडी सिंह संपादक
जौनपुर। राम की महिमा अपार है। जो जान लिया,मान लिया,खुद में महसूस कर लिया। राम का हो गया है। राम नाम के करेन्ट से प्रकृति गतिशील है। गतिमान है। राम तत्व हैं। राम दर्शन है। राम सबके है। सबमें हैं। तुझमें राम, मुझमें राम, सबमें राम समाया,कर लो प्रेम जगत से यारी,कोई नहीं पराया,बोलों राम,राम, राम आत्मन ,चिन्तन, मनन है। राम हर मानव स्वरूप में जिन्दाराम के रुप में साक्षात दर्शनीय और वंदनीय हैं। राम हर श्वास हैं। आस है। विश्वास है। समानता और समता में राम का रमण है। विचरण हैं। राम ध्यान है। ज्ञान है। विज्ञान हैं। खोज होय तुरत मिल जाय,पल भर के विश्वास में। राम नाम सत्य है। जगत मिथ्या है। हर मानव के घट में राम और रावण का युद्ध चल रहा है। राम मर्यादित हैं। मानवता के पुजारी हैं। असुरता का दमन करने वाले है। आत्मा राम से जुड़ी है। आत्मा , महात्मा, धर्मात्मा, परमात्मा मनुष्य जीवन की गतिविधि हैं। जो जितना जान और मान लें और अनूभूति कर लें। वर्तमान समय में राम ही राम रटन लागी दुनिया। राम भक्त हनुमान है। भक्ति जीवन का बहुत ही गुढ़ रहस्य है। आत्म बोध में राम का बोध है। जौनपुर शहर के लोग धीरे, धीरे अमृतमयी रामकथा सुनने की ओर निरंतर बढ़ रहें हैं। समय राम से है। जिसमें विधि का विधान हैं। राम रस का मिठास है। मधुर बेला आने वाला है। राम भक्त ज्ञान प्रकाश सिंह आत्मीयता से भाव विभोर है। राम के प्रति समर्पित है। राम कथा के आयोजन की तैयारी शुरु है। बैठकों का दौर जारी हैं। दशहरा के पावन सुअवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगा। आकाश से रामभक्तो पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा किया जायेगा। ज्ञातव्य हों सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाला श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। 20 अक्टूबर 2026 को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।
बैठक में हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा के लिए संख्या ,रुट मैप का निर्धारण, सुरक्षा व्यस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यस्था हेतु गहन विचार विमर्श किया गया। कलश यात्रा में अनुमानतःदस हजार रामभक्त भाग लेंगे।
श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण रहेंगी। जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। आमजन के प्रयास और सहयोग से जौनपुर के लोगों के कल्याणार्थ इस श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है।श्रीराम कथा समाज परिवर्तन का माध्यम बने,बस यही सेवा भारती का उद्देश्य है। श्री राम कथा के आयोजन को लेकर अभी हाल ही के दिनों में बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुरली पाल प्रान्त कार्यवाह काशी प्रांत तथा संचालन डा तेज सिंह, विभाग प्रमुख, सेवाभारती ने किया।इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह,डा. वेदप्रकाश सिंह, अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष सेवाभरती), प्रेमचंद शुक्ल , राजीव कुमार सिंह, ब्रम्हेश शुक्ल, पप्पू माली राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल “एस”), डॉ विनोद कन्नौजिया, सुरेश सिंह, डॉ मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मनोज दूबे, मयंक नारायण,जेपी श्रीवास्तव,ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल,नारायण चौरसिया, प्रियंका श्रीवास्तव,प्रदीप सिंह “रिंकू”, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, डा अंजना श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, डॉ वंदना सरकार, नेहा सिंह,किरन सिंह,सुचिता सिंह,रजनी साहू, मिलन श्रीवास्तव,प्रांजल पटेल सहित अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।