जौनपुर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ने विचारोंपरान्त कहां कि प्रदेश में पार्टी का मजबूत जनाधार हैं। मत का आकलन किया जाय तो यूपी में 2.9 प्रतिशत राजभर समाज के लोग हैं। पूर्वाचल के 66 विधान सभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां राजभरो की काफी संख्या है। रामनगर विकास खण्ड के बनेवरा गांव में बुधवार की शाम पूर्व प्रधान दिनेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी के निधन पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। तदोपरांत पत्रकारों से मुखातिब हुए और अपनी बात कहीं। उन्होंने कहां कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेतृत्व से मांग है। कहा कि “जितनी सीटों पर पार्टी की जीत है, उतने पर तो चुनाव लड़ना तय है। लेकिन पार्टी को मान्यता प्राप्त दल बनाने के लिए 13 विधायकों की जरूरत होती है, इसलिए हमने 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग भाजपा नेतृत्व से की है।” उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नेतृत्व उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करेगा।
उन्होंने कहा कि वे पिछले 24 वर्षों से पूर्वांचल को अलग प्रदेश बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्वांचल के विकास के लिए अलग प्रदेश का बनना बहुत जरूरी है। जब तक पूर्वांचल अलग प्रदेश नहीं बनेगा, तब तक यहां का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े प्रदेश में विकास की योजनाएं हर कोने तक नहीं पहुंच पाती हैं। छोटे प्रदेश बनने से शासन-प्रशासन जनता के करीब आएगा और विकास तेज होगा। योगी और मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में 9 लाख 50 हजार युवाओं को बिना किसी भेदभाव और बिना एक रुपया लिए नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “सपा की सरकार में जब नौकरियों का विज्ञापन निकलता था, तो शिवपाल यादव के चेले पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर वसूली करते थे। नौकरी के नाम पर पैसा लिया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है।” सड़कों के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल पहले प्रदेश में सड़कों की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। गड्ढों में सड़क थी या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चलता था। आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। गांव-गांव तक पक्की सड़कें बन गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के लिए आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। मौके पर पूर्व प्रमुख अरविन्द सिंह मखड़ू, डॉ. जयप्रकाश सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुभासपा जिलाध्यक्ष चन्दन राजभर सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश में सुभासपा का मजबूत जनाधार,66 सीटों पर प्रभावी असर,25विधान सभा सीट पर चुनाव लड़ने की मंशा, भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व को विचार से कराया गया अवगत,ओम प्रकाश राजभर मंत्री










