BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / हिन्दू एकजुट नही रहा तो देश गुलाम हो सकता हैं

हिन्दू एकजुट नही रहा तो देश गुलाम हो सकता हैं

 

राजस्थान। स्थानीय प्रदेश के पाली विधायक ज्ञान चंद ने अरटिया मे राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित हिन्दू एकता शंखनाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां कि भारत देश मुगलों और अग्रेजों का लम्बे समय तक गुलाम रहा। दासता का जीवन व्यतीत कर रहे हिन्दू इनके अत्याचार से आजिज आ गये थे। उन्होंने कहां कि हिन्दू बीर,धीर,गम्भीर, पराक्रमी होता है। जब वह कुछ ठान लेता है तो करके दिखाता है।उन्होंने कहां कि तमाम बीर अमर सेनानियों ने अपने पराक्रम से मुगलों और अग्रेजों की गुलामी से हिन्दुओं को आजादी दिलायी। आज स्थिति पहले जैसी बन रही है। हिन्दूत्व को मिटाने के तमाम खडयन्त्र चल रहा है।यदि हिन्दू सचेष्ट नही हुआ तो देश पुनः गुलाम हो सकता है। आज जरुरत है हिन्दू एकजुट होकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाये और देश को गुलामी से बचाये। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगवंशी ने कार्यकर्ता स्नेह सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां कि यह संगठन के साथ हिन्दू परिवार है। जिसमें हर हिन्दू के जुटने का हक है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उस वक्त माहौल को इतना मार्मिक बना दिया कि उपस्थित लोगों मे ममत्व का भाव अनायास जाग उठा। जब उन्होंने कहां कि मेरी दो साल की बेटी है जब मै सुबह सो के उठता हू तो उसका पैर छूता हू,क्योंकि वह शक्ति स्वरुपा मां है।आगे उन्होंने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बढ़ाओं,बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार मे विशेष फोकस किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी जय सिंह ने किया। संचालन पारस गिरि ने किया। सम्मेलन को हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह, संगठन मंत्री जेडीसिंह, राजस्थान प्रेदश अध्यक्ष पन्ने सिंह,युवा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान  देवाशीष शर्मा ने संबोधित किया।इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित रहे। जेडीसिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino