BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / बढ़े विद्युत दर पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले,गांव का गरीब किसान सबसे कम उपयोग करता है विजली, उसपे डाला गया भार,पोल, खोल धावा बोल, कार्यक्रम जल्द

बढ़े विद्युत दर पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले,गांव का गरीब किसान सबसे कम उपयोग करता है विजली, उसपे डाला गया भार,पोल, खोल धावा बोल, कार्यक्रम जल्द

लखनऊ। प्रेस विज्ञप्ति मे बताया गया कि लोकदल के प्रदेष कार्यालय पर आज एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें प्रदेष अध्यक्ष डॉक्टर एस.पी सिंह कुशवाहा, पदाधिकारियों,  जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन के विस्तार पर विस्तृत रूप से प्रकाष डाला और बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने के लिए जिलाध्यक्षों को प्रेरित किया।  लालू प्रसाद मौर्य,  सत्यदेव यादव, चंद्रजीत यादव ,गुणाकर पांडे , सुनील यादव , मुलायम सिंह यादव ,दीपक यादव  ,डॉ प्रतिभा,  प्रियंका तिवारी ,, राजेश भारती ,ओंकार नाथ यादव  बाबूलाल कनौजिया, रामकिशन संखवास आदि लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह  ने सम्पूर्ण प्रदेष में बढी हुयी विद्युत की दरों पर विस्तार से प्रकाष डालते हुये बताया कि गांव का गरीब किसान सबसे कम विद्युत का प्रयोग करता है परन्तु सबसे अधिक भार उसी पर डाला गया है। सभी जिलाध्यक्षों ने अपनी अपनी क्षेत्रीय समस्याओं तथा संगठन में होने वाली बाधाओं पर प्रकाष डाला।
सुनील सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण प्रदेष में प्रत्येक दषा में संगठन और संघर्ष का मार्ग अपनाते हुये  लोकदल की नीतियों को जन जन तक पहुचाने में कोई भी कार्यकर्ता पीछे नहीं रहेगा।  अनवरत् प्रयासों एवं जनता की लड़ाई सडक से संसद तक लडने के ऐलान को प्रदेष के कोने कोने तक पहुंचाया जायेगा। पष्चिम के साथ साथ पूर्वांचल, मध्य उ0प्र0 एवं बुन्देलखण्ड में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिनकी तिथियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी। दिनांक 18 जुलाई को लखनऊ में किसान के गेहूं  एवं गन्ना के समर्थन मूल्य को लेकर  विरोध प्रदर्शन  किया जाएगा प्रदर्षन करके महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्र्रेषित किया जायेगा। इसके पष्चात लगातार एक माह तक पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम के आधार पर जन जागरण अभियान सम्पूर्ण प्रदेष में चलाया जायेग।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino