BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / हरियाली तीज उत्सव के माध्यम से दिया खुशहाल जीवन जीने का संदेश

हरियाली तीज उत्सव के माध्यम से दिया खुशहाल जीवन जीने का संदेश

जौनपुर। लायनेस क्लब जौनपुर द्वारा हरियाली तीज महोत्सव स्थान वृंदावन गार्डन मे मनाया गया| जिसमे महिलाओ ने मेंहदी लगाया, गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत कर झूला झूल कर आस्था, उमंग, सौंदर्य, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया | लायनेस अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने आये हुए लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है|
माया टंडन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने कहा कि सावन माह में मनाया जाने वाला हरियाली पर्व दंपतियो के वैवाहिक जीवन में समृद्धि, खुशी और तरक्की का प्रतीक है| तथा इस पर्व मे हरियाली शब्द से ही साफ है कि इसका ताल्लुक पेड़-पौधो और पर्यावरण से है| मंडल पी आर ओ मिदहत फात्मा ने कहा कि यह त्योहार जीवन में जश्न का प्रतीक है, और हरियाली तीज का पर्व प्रकृति का त्योहार हैं, जब महिलाये अच्छी फसल के लिए भी प्रार्थना करती हैं| पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति कपूर ने कहा कि सावन मे जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी चादर से आच्छादित होती हैं उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं वृक्ष की शाखाओ पर झूले पड़ जाते हैं| सचिव शैल मौर्य ने कहा कि चारो ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं, इस अवसर पर महिलाये मेंहदी लगाती, लोकगीत गाती है, झूला झूलती है और खुशियां मनाती है| इस त्योहार के पीछे धार्मिक कारण के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी शामिल है| एरिया चेयरपर्सन ममता उपाध्याय ने कहा कि आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य मे मनाया जाता है|
लायन्स अध्यक्ष अशोक मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष गायत्री साहू, सोना बैंकर, शर्मिला सिन्हा, अंजलि कपूर, कविता वर्मा, रेनू आनन्द, नीलम पांडेय, संगीता गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा, सुधारानी, कल्पना सिंघानिया, प्रीति गुप्ता, नीलू सेठ आदि लोग उपस्थित रहे|

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino