BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / हिंदी दैनिक सतगुरु दर्पण की प्रस्तुति सुबहो. शाम अटल जी के नाम,पंछी पिंजरा हुआ पुराना द्वार खुले उड़ जाना, बर्राह गांव मे अटल भक्तों का जमावड़ा, भंडारे मे उमडा़ जनसैलाब

हिंदी दैनिक सतगुरु दर्पण की प्रस्तुति सुबहो. शाम अटल जी के नाम,पंछी पिंजरा हुआ पुराना द्वार खुले उड़ जाना, बर्राह गांव मे अटल भक्तों का जमावड़ा, भंडारे मे उमडा़ जनसैलाब

सतगुरु धाम। जौनपुर। वक्त की बात है। समय आता है। सुख और दुख की अनूभूति करा जाता है। आत्मा अटल सत्य है। जो सनातन है। ऐसे महापुरुष को सभी याद करते है। जिनका जीवन राष्ट्र के आम जनमानस के कल्याणार्थ बीता हो। सार्वभौमिक सत्य है। अच्छे इंसान की सदैव पूजा होती है। कर्म व्यक्ति को महान बना देता है। 29 अगस्त दिन बुद्ववार अटल बिहारी वाजपेयी के तेरही संस्कार के उपलक्ष्य मे रामनगर क्षेत्र पंचायत के बर्राह गांव स्थित सरोवर के पास तिवारी बाबा देव स्थान पर भाजपा नेवढ़िया मंडल की ओर से भब्य भंडारा आयोजित था। दोपहर से भंडारा शुरु हुआ देर रात तक चला। हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरुप राम घमन्जवा सब्जी और पुडी और बुनिया का स्वाद लेकर अपने,अपने घरों को गये। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति लोगों मे श्रद्धा के भाव थे। चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों का ताता लगा था। अटल के निधन के बाद से ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लुटुर सिंह धार्मिक अनुष्ठान पर थे। भंडारा समापन के बाद उनका संकल्प पूरा हुआ। इधर सतगुरु दर्पण द्वारा आयोजित सुबहो. शाम अटल जी के नाम का कार्यक्रम दोपहर बाद जौनपुर प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व रामनगर प्रमुख अरविंद सिंह द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि देने के बाद शुरु हुआ। प्रस्तुति के क्रम मे  हृदय नारायण मिश्र की लिखित रचना शत ,शत करु प्रणाम अटल जी के चरणों मे। जब यह बंदना भजन गायक रिंकू सिंह ने प्रस्तुत किया तो माहौल गमगीन हो गया। पंछी पिंजरा हुआ पुराना द्वार खुले उड़ जाना, ओ भोले पंछी सोच जरा तेरा असली कहां ठिकाना है।भवरवा के तोहरा संग जाई।जैसे भजनों ने सुबहो. शाम अटल जी के नाम के कार्यक्रम की प्रस्तुति को बेहतर बना दिया। इस अवसर पर सतगुरु दर्पण के संपादक जेडीसिंह ने कहां कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी महान दार्शनिक थे। जिनकी विचारधारा भारत देश के लोगों को सदैव उर्जा देती रहेगी। संगीत संगत मे वाद्ययंत्र मे हारमोनियम पर अरविंद मिश्र, नाल पर मंजू, आरगन पर बाबा ने संगत की। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से संदीप सिंह जलालपुर ब्लाक प्रमुख, लाल प्रताप सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष मड़ियांहू, डाक्टर अंशुमान उपाध्याय, बर्राह हास्पीटल, दिलीप सिंह, वृजनारायण दूबे, बच्चा, विजय कुमार पटेल, भाजपा नेवढ़िया मंडल अध्यक्ष, महामंत्री मुन्नु गुरु, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नेवढ़िया सुनील सिंह, सुनील सिंह डौडी,प्रदीप सिंह, पंकज मिश्र, राजेश दूबे, पिन्टू तिवारी, दयाशंकर सिंह, साहब लाल यादव, जगरनाथ राजभर, देवेन्द्र सिंह, उदरेज पटेल, संजीव श्रीवास्तव, जिलेदार सिंह, बिनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सतगुरु दर्पण द्वारा आयोजित सुबहो. शाम अटल जी के नाम के कार्यक्रम की प्रस्तुति मे हिमताज महाविद्यालय नेवढ़िया,एस. एच डिवाईन हिल पब्लिक स्कूल तिवरान नेवढ़िया, आर .सीएम परिवार मड़ियांहू, भाजपा नेवढ़िया मंडल जौनपुर का सहयोग रहा।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino