BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / रिश्ता हुआ कलंकित, दामाद ने ससुर को लगाया ठिकाने, बनेवरा गांव के प्रधानपति दिनेश सिंह व अन्य दो को लगे गोली के छर्रे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

रिश्ता हुआ कलंकित, दामाद ने ससुर को लगाया ठिकाने, बनेवरा गांव के प्रधानपति दिनेश सिंह व अन्य दो को लगे गोली के छर्रे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बनेवरा। जौनपुर। घटना नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बोडरापुर गांव की है। राजनाथ सिंह का हत्यारा उनका दामाद बना। बन्दूक से पेट मे गोली मारकर मौत की नीद सुला दिया। सनकी ने और गोली चलायी जिसमें तीन लोग बाल. बाल बच गये। लेकिन गोली के छर्रे से घायल हो गये। बडे अरमानों से अपनी लाड़ली बेटी किरन की शादी बांप ने धीरेंद्र सिंह से किया। शुभ. विवाह के तौर, तरीकों से पति.पत्नी जैसा पवित्र रिश्ता बना। न जाने किस कारण से धीरेंद्र ऐसा सनका की ससुर को मौत के घाट उतार दिया। गोली के छर्रे से बनेवरा गांव के प्रधानपति दिनेश सिंह, धर्मेन्द्र पटेल,अखिलेश आदि घायल है। आज दोपहर मे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र नेवढ़िया मे डा. राकेश सिंह ने इनका मेड़िकल और उपचार किया। घटना के आरोपी का भी मेड़िकल जांच हुआ और नेवढ़िया पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे जेल भेज दिया।घटित घटना की पूरी चर्चा है। बताया गया है कि कल रात्रि के दस बजकर तीस मिनट के आस. पास गोली चलने की आवाज आई। सूचना पर दिनेश सिंह पहुंचे। जो बनेवरा गांव के प्रधानपति है। आप ने बातचीत मे बताया कि मै बगल के गांव मे जन्माष्टमी के पर्व मे था। गोली चलने की आवाज पर किसी ने फोन किया। पहुंचा और देखा तो राजनाथ सिंह को सांस आ रही थी। बंबा,बंबा हमने बुलाया लेकिन आवाज नहीं निकली। उन्होंने कहां कि घटना का आरोपी गुस्से मे था। हाथ मे बंदूक लिये था परिवार के और सद्स्यों को निशाना बना सकता था। ऐसे मे  उसकी बन्दूक पकड़कर उसको समझाने का प्रयास किया। जब देखा हम पर भी गोली चला सकता है तो हम भागने का प्रयास किये। अन्त मे उसने बंदूक से गोली चला दिया। जिसमें मुझे और दो लोगों को छर्रे लगे है। घटना के बाद सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस भी तत्काल तत्पर हुई। मौके पर पहुंची। शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मौके से ओरोपी को भी गिरफ्तार किया और कानूनी औपचारिकताओं को पूरी करके चालान न्यायालय भेज दिया। घटना स्थल पर अपरपुलिस अधीक्षक देहात संजय राय, क्षेत्राधिकारी मड़ियांहू राम भवन यादव, थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद कुमार यादव  आदि सहित पुलिस बल की काफी संख्या रही। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बोडरापुर गांव मे दामाद ने  ससुर को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी। आरोपी धीरेंद्र सिंह  मधुपर गुतवन का रहने वाला है। घटना तो घट गयी। रिश्ते. रिश्ते तार. तार हो गये। जिस ससुर ने कन्यादान किया। दामाद बनाया। बेटे से बड़ा रिश्ता दामाद का होता है। गुस्से ने रिश्ते को कलंकित किया। मृतक की पत्नी कमला देवी पुलिस को दिए तहरीर मे दामाद को हत्या का आरोपी बताया है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino