BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / गुजरात और पंजाब सरकार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों को मुफ्त मे बिजली दे, घनश्याम दूबे लोकदल राष्ट्रीय सचिव

गुजरात और पंजाब सरकार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों को मुफ्त मे बिजली दे, घनश्याम दूबे लोकदल राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर। लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दूबे ने कहां कि गुजरात और पंजाब सरकार की तरह उत्तर प्रदेश की सरकार भी किसानों को  मुफ्त बिजली दे। उन्होंने कहां कि आज किसान दुखी है।उसे उपज का मूल्य ठीक. ठाक नही मिल पा रहा है। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोकरा गांव स्थित आवास पर विशेष बातचीत के दौरान उक्त बात उन्होंने कही। कहां कि जब किसान खुशहाल रहेगा तभी देश की तरक्की होगी। उन्होंने कहां कि किसान खेती से मुह मोड़ रहा है। जिसकी वजह है किसानों  को खेती से उतना लाभ नही मिल पा रहा है।जितना मिलना चाहिए। उन्होंने कहां कि पहले खेती के साथ किसानों का बारी पर जोर रहता था। पशु पालन था। आज किसान पशु पालन और बाग. बगीचे से रुचि कमजोर कर लिया है। जिससे उसकी माली हालत कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार को किसानों को मजबूत बनाना होगा। डीजल पर सब्सिडी देना चाहिए। खाद. बीज किसानों को उचित मूल्य  पर मिलना चाहिए। सरकार द्वारा  चलाई जा रही कृषि  की योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रुप से नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।
जेडीसिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino