BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / जफराबाद विधायक के तेवर संख्त, नेवढ़िया मंडल के कई गांवों मे लगी चौपाल, विकास कार्यो की समीक्षा,लापरवाही पाये जाने पर अधिकारी. कर्मचारी को फटकार,150 वीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

जफराबाद विधायक के तेवर संख्त, नेवढ़िया मंडल के कई गांवों मे लगी चौपाल, विकास कार्यो की समीक्षा,लापरवाही पाये जाने पर अधिकारी. कर्मचारी को फटकार,150 वीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

मडियाहू (जौनपुर )भाजपा के जफराबाद  विधायक  डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार को नेवढ़िया मंडल के कई गांवों मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रुबरु हुए। विकास कार्यो के बारे मे जानकारी प्राप्त की। लोगों ने जो समस्या बताई   उसको सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को  निस्तारण हेतु  आवश्यक निर्देश दिये।    तिलंगा गांव स्थित  शारदा तिलंगा इन्डेन  नेवढिया में 105 बी. पी. एल परिवारों में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये। दोदापुर,उत्तर पट्टी, पिपरिया, करमौवा आदि ग्राम पंचायतों मे चौपाल लगाये। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं  का लाभ लोगों को मिल रहा कि नही इस पर गांव के लोगों से बातचीत किये। जहां भी थोडी़ लापरवाही मिली संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को फटकार भी लगाये। जो लोगों मे चर्चा का विषय रहा। रसुलहा मे तीस लाख रुपये से निर्मित नाले का भी उदघाटन किये। इस अवसर पर  डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन मे  लोगों के बीच  कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांव के  गरीब किसानों के हित के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सरकारी योजनाओं को बिना भ्रष्टाचार के जनता के बीच पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है ।2022 तक सभी गरीब परिवारों को छत मिलेगा । गैस ऐजेंसी पर आयोजित कार्यक्रम  की अध्यक्षता अमरनाथ तिवारी ने किया। संचालन ओंकारनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर  नेवढ़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पटेल, महामंत्री अरुण कुमार मिश्र, मुन्नु गुरु, विकास खण्ड अधिकारी रामनगर रामचरित्र यादव, एसडीओ विद्युत मड़ियांहू शिवशंकर, पिन्टू तिवारी,शिव शंकर सिंह, लुट्टुर सिंह, दयाशंकर सिंह , उदय राज मिश्र ,उदरेज पटेल, दिनेश सिंह ,सुनील सिंह, पंकज मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।अंत में एजेंसी संचालक तथा कार्यक्रम के आयोजक विनोद तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जेडीसिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino