BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / भारत की महानता कभी घट नहीं सकती,राष्ट्रीयता का दीप जलाने घर,घर को चली भाजपा युवा टोली

भारत की महानता कभी घट नहीं सकती,राष्ट्रीयता का दीप जलाने घर,घर को चली भाजपा युवा टोली

काशी। समय का मूल्य है। मानव जीवन अनमोल है। वक्त तेजी से आगे बढ़ रहा है।भारत देश निरतंर नित्यं नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश बुलंदी की ऊंचाईयों को छू रहा है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रीयता की है।भारत देश के हर नागरिक को वह अपना परिवार मानती है। सुनील कुमार सिंह भाजपा कार्यसमिति सद्स्य काशी से सतगुरु दर्पण ने विशेष बात चीत की।जिसमें उन्होंने कहां कि हमारा परिवार भाजपा परिवार है।बीस वर्षों से परिवार से जुड़कर जनसेवा का कार्य सेवक रूप मे कर रहे है।भाजपा सबका साथ,सबका विकास के पैटर्न पर काम कर रही है।गरीबी उन्मूलन पर पार्टी का विशेष फोकस है। केन्द्र और यूपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरुरत मंदों को मिल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि आप की पार्टी और अन्य पार्टी मे अन्तर क्या है के जबाब मे उन्होंने कहां कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संग़ठन है। लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा है। राष्ट्रीयता का जोश है। जन जन में राष्ट्र प्रेम जगाने की ललक है।भारत माता की जय का ललकार है। अन्य पार्टी के बारे में उन्होंने कहां कि परिवार ही उनके लिए सबकुछ है। राष्ट्र हित की चिन्ता न के बराबर है। क्या उद्देश्य है हमारा परिवार भाजपा परिवार, का। कहां कि पार्टी का बहुत बड़ा परिवार है।जिसमें करोड़ों लोग सदस्य है। परिवार के हर घरों पर भाजपा का झंडा लहर रहा है।साथ ही हमारा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगा हुआ है। सद इच्छा से पार्टी से प्रेम रखने वाले लोग तेजी से भाजपा का झंडा अपने, अपने घरों पर लगा रहे है और हमारा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर भी लगा रहे है। भाजपा का उद्देश्य है जन,जन से जुडाव बने।घर,घर राष्ट्रीयता का दीप जले।भारतदर्शन की झलक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ
में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे दुनिया के लोग देख चुके है। भारत की महानता कभी घट नहीं सकती। राष्ट्रीयता का दीप घर घर जलाने भाजपा युवा टोली निकल पड़ी है। भारत माता की जय। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino