सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

हुक्का पानी फिर केपी सिंह के लिए वोट,प्रमोद यादव की अनोखी पहल

जौनपुर। चुनाव की तारीख जैसे  जैसे निकट आ रहा है चुनावी सरगर्मी  तेज हो रही है।आज धनिया मऊ मंडल के अंतर्गत सनौली गांव में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव हुक्का पानी के साथ अपने समाज में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के लिए जौनपुर संसदीय सीट से  भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर के पी सिंह को  भारी मतों से जिताने के लिए अपील किये है। सोशल मीडिया में खबर वायरल है।