सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

सामाजिक भाईचारा सम्मेलन मे मछलीशहर लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी टी- राम को जीताने की अपील

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा के मड़ियाहू विधानसभा के गोपालापुर धरमपुर में सामाजिक भाईचारा सम्मलेन आज संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अथिति लालजी वर्मा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प नेता विपक्ष ने महागठबंधन के प्रत्याशी त्रिभुवन राम  को भारी मतों से जिताकर पार्लियामेंट में भेजने की अपील किये। इस अवसर पर सुषमा पटेल  विधायक, पूर्व विधायक सावित्री पटेल, श्रद्धा यादव,राजेश भारती,प्रदीप, जयप्रकाश पटेल, जगदीश पटेल,रामचंदर पटेल, .लालजी पटेल,प्रभुनाथ मौर्य,राजेंद्र वर्मा,बाबा भैया, आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।