BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / मखडू का घोड़ा दौड़ा,सपा मैदान से बाहर, भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ

मखडू का घोड़ा दौड़ा,सपा मैदान से बाहर, भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ

जौनपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में रामनगर से तारा देवी का निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक परचा भरा गया, दूसरा पर्चा न भरे जाने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने एलाउन्स किया कि तारा देवी पत्नी दयाराम पटेल का पर्चा वैध पाया गया।खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुशवाहा ने बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र 10 जुलाई 2021 को दिया जायेगा। नेवढिया थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। दयाराम राम पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निवर्तमान प्रमुख अरविंद सिंह मखडू की देन है कि तारा देवी निर्विरोध प्रमुख बनने जा रही है। नामांकन के पहले मखडू सिंह का घोड़ा रास्ता नापा। थोड़ी देर बाद मखडू सिंह और उदयभान सिंह ब्लाक परिसर में प्रवेश किये। तदोपरांत तारा देवी नामांकन करने पहुंच, तीन बजे तक जब और किसी ने पर्चा नहीं भरा तो भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिन्तकों में खुशी छा गयी,लोग एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिये। पटाखे के आवाज का शोर शुरू हो गया,जय श्री राम की गूँज डीजे से निकलना शुरू हुआ। चर्चा,परिचर्चा में लोग कह रहे थे कि सपा उम्मीदवार कैलाश नाथ यादव को कोई छेत्र पंचायत सदस्य प्रस्तावक ही नहीं मिला कि पर्चा भर सके, यह भी लोग कह रहे थे कि मखडू सिंह की कुशल रणनीति से भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध चुना जाना तय है। अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, लल्लन सिंह, मेही लाल पटेल,राजेश सिंह, दमोदरा,दिनेश सिंह बनेवरा,विनय सिंह झगडू, नाहर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino