BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / पट्टी के मनोज सिंह चुनें गये निर्विरोध रामनगर प्रधान संघ अध्यक्ष,प्रधानो और पत्रकारों ने किया खुशी का इजहार

पट्टी के मनोज सिंह चुनें गये निर्विरोध रामनगर प्रधान संघ अध्यक्ष,प्रधानो और पत्रकारों ने किया खुशी का इजहार

जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड के सभागार कक्ष में सोमवार को प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे छागापुर के प्रधान अशोक सिंह और जमालापुर प्रधान मनोज सिंह के बीच टक्कर होने के आसार बने,बात यहाँ तक पहुँची की क्यों न चुनाव लड़ा जाय, इस बीच उपस्थित कुछ प्रधानो ने कहा कि अशोक जी आप मनोज सिंह को आशीर्वाद दे दीजिए।इधर मनोज सिंह ने अशोक सिंह का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। जोरदार ताली बजी। उपस्थित प्रधानो ने करतल ध्वनि से प्रधान जमालापुर मनोज सिह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना। मिली जानकारी के अनुसार सभागार कक्ष मे प्रधान जवंसीपुर आशीष सिहं मुन्ना की अध्यक्षता मे संघ के चुनाव की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे सर्वसम्मति से मनोज सिंह प्रधान जमालापुर को निर्विरोध प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया, इसी प्रकार अन्य पदाधिकारी अजीत सिह उपाध्यक्ष ,चन्द्रशेखर पटेल महामंत्री ,उमेश दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया ।इस अवसर पर अशोक सिंह,दयाशंकर सिंह , दिनेश सिंह, रईस खान, शिवशंकर सिंह,उदयभान सिंह,लुट्टुर सिंह,अनिल सिंह,राहुल सिंह पत्रकार, राजू मौर्य, जगदीश जायसवाल , उधम सिंह जयनाथ सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे । खास बात रही कि प्रधान संघ के चुनाव में प्रधानो के साथ पत्रकारों ने मनोज सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी का इजहार किया।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino