BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / अखिल प्रताप सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष,लोग दे रहे बधाई

अखिल प्रताप सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष,लोग दे रहे बधाई

मछलीशहर।जौनपुर। अखिल प्रताप सिंह को भाजपा युवा मोर्चा मछलीशहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।जैसे ही सूचना प्रसारित हुआ वैसे ही भाजपा जनों में खुशी छा गयी। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराये और सोशल मीडिया में अखिल प्रताप सिंह को बधाई देने का क्रम जारी है। मड़ियाहू नगर व आस पास के कार्यकर्ताओं में विशेष खुशी है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर कर रहे है। नवगात जिलाध्यक्ष मीडिया से बातचीत में कहा की युवाओं के मान सम्मान का सदैव ख्याल रंखूगा और युवा जोश को राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करूँगा । कहां उनके दम पर मछलीशहर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरेगा । भाजपा जिला अध्यक्ष राम विलास पाल के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा । युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। जिनके मान सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहूँगा। बताया कि अपने शीर्ष नेतृत्व को आश्ववस्त करता हुँ भाजयुमो मछलीशहर आदर्शवादी सोच को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया उपस्थित लोगों में प्रिन्स सिंह अंकित ;निलेश सिंह, पंकज पाठक, रमेश दुबे, अंकित मिश्रा, अंकित दुबे, सोनू गुप्ता, संदीप सिंह, राघवेंद्र शर्मा, जितेंद्र पाठक धीरज दुबे शुभम दुबे आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में भाजपा नेता विनोद सेठ, सुनील सिंह जफराबाद विधान सभा छेत्र,मोहन राजभर,अरुण कुमार मिश्र (मुन्नू गुरु)राजेश दूबे आदि ने श्री सिंह के मनोनयन पर बधाई दी है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino