BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / बादशाहियत की दरकार,विरोधियों पर वार,सार्वजनिक हित से श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे मोदी जी,मुख्यमंत्री

बादशाहियत की दरकार,विरोधियों पर वार,सार्वजनिक हित से श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे मोदी जी,मुख्यमंत्री

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सोमवार को मुगराबादशाहपुर विधान सभा छेत्र के सार्वजनिक इण्टर कालेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मोदी जी ने साकार कर दिया। चीन और पाकिस्तान की हैकडइ को ढीली करके उनकों उनकी अवकात बता दिया।पहले उत्तर प्रदेश की पहचान कुछ और थी और आज कुछ और हो गयी है। सपा के दौर में खानदान का विकास था।आज सबका साथ सबका विकास की धारा उत्तर प्रदेश में निरन्तर प्रवाहित हो रही है। गरीबों को उनका हक मिल रहा है। सपा बसपा शासनकाल में डकारने की व्यवस्था रही। लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिल रहा है। दंगे फसाद बंद है।पूजा पाठ में विघ्न नहीं है। सर्व मंगलकारी और हितकारी है।मुख्यमंत्री ने जिले के विधायकों, मंत्रियों,सांसदो के कार्यों की सराहना की और शाबशी दी। आगामी विधानसभा 2022 की चुनावी फिजा बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़े। जौनपुर के इत्र की खुशबू का सुगन्ध देश दुनिया तक पहुँचाने की बात कही।साढे चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष फोकस रहा है। कहा कि आखिरकार वह मुद्दा भी खत्म हो गया।जिस पर विरोधी तंज कसते थे। 500 साल का इतंजार 5अगस्त 2020 को खत्म हुआ जब मोदी जी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्रगति पर है।बादशाहियत तभी कायम रहेगी जब नवो सीटों पर भाजपा की जीत होगी। विकास की धारा अवरोधित नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने जिले के माहौल को जांचा,परखा और चुनावी फिजा बनायी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,उपेन्द्र तिवारी जिला प्रभारी मंत्री,गिरीश चन्द्र यादव मंत्री डा.लीना तिवारी विधायक मडियाहू, हरेन्द्र प्रसाद सिंह विधायक जफराबाद,रमेश मिश्र विधायक बदलापुर, दिनेश चौधरी विधायक केराकत,पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर,रामविलास पाल जिलाध्यक्ष मछलीशहर,सुनील सिंह भाजपा नेता जफराबाद आदि सहित विशाल जन सैलाब की उपस्थिती रही। जेडी सिंह संपादक सतगुरु

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino