BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मडियाहू विधायक डा•आरके पटेल ने सदन में रंखी अपनी बात,कहां प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री का मेडिकल शिक्षा पर जोर,देश में हैं 6 सौ कालेज

मडियाहू विधायक डा•आरके पटेल ने सदन में रंखी अपनी बात,कहां प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री का मेडिकल शिक्षा पर जोर,देश में हैं 6 सौ कालेज

जौनपुर।  मडियाहू विधायक डा •आर के• पटेल ने 18 वीं विधान सभा के प्रथम सत्र में अध्यक्ष के कथन पर  सदन में माननीय जनों के बीच बोलने का अवसर प्रदान करने के लिए अध्यक्ष का आभार जताया और चिकित्सक होने का फर्ज निभाते हुए चिकित्सा सेवा और शिक्षा पर प्रकाश डाला। कहां कि देश आजाद हुआ तो महज 13 मेडिकल कालेज भारत देश में था। अब 6 सौ मेडिकल कालेज चिकित्सा शिक्षा का माध्यम बन होनहार डाक्टर तैयार कर रहे है। जो प्रदेश देश विदेश में भारत का चिकित्सा जगत में नाम रोशन कर रहे है। कहां कि 2017,18 में चिकित्सा बजट 3 लाख 84 हजार करोड़ था। बढ़कर 6 लाख 15 हजार करोड़ हो गया। संभावना है आगे बजट बढ़कर दस करोड़ के पार होगा। बोले कि उत्तर प्रदेश में 65 मेडिकल कालेज है। भविष्य निकट 95 मेडिकल कालेज के साथ उत्तर प्रदेश का भारत में अग्रणी स्थान होगा। कहां 2014 में देश में 82 हजार एमबीबीएस की सीट थी। अब डेढ़ लाख हो गयी। केन्द्र सरकार की सफल नीति का परिणाम है कि भारत में चिकित्सा सेवा और शिक्षा बेहतर हुआ है। बताया कि प्रधानमंत्री ने एक पोर्टल लांच किया है जिसमें डाक्टरों का डाटाबेस तैयार होगा। स्वास्थ्य उत्तम है तो जीवन में सुखद अनुभूति होती है। यदि मानव बीमार है तो उसका जीवन खिन्नता से भरा होगा। प्रसन्नता का अभाव होगा। विधायक  ने मानव जीवन के मूल तत्व को सदन में उठाया और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी और पीजीआई लखनऊ के गौरवशाली अतीत के बारे में चर्चा की। अगर देखा जाय तो चिकित्सा सेवा और शिक्षा में निरन्तर सुधार हो रहा है। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर         

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino