BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उत्तर प्रदेश सरकार के विकास वाली नीति पर सत्ता पक्ष के कुछ लोग लगा रहे ग्रहण, जमालापुर वसुही नदी पर बना पुल आवागमन के लिए नहीं हो सका चालू

उत्तर प्रदेश सरकार के विकास वाली नीति पर सत्ता पक्ष के कुछ लोग लगा रहे ग्रहण, जमालापुर वसुही नदी पर बना पुल आवागमन के लिए नहीं हो सका चालू

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश सरकार के विकास वाली नीति पर सत्ता पक्ष के ही कुछ लोग ग्रहण लगाने का काम कर रहे है। जनहित के काम को सरकार बढ़ावा दे रहीं है। उसके मंसूबे  पर उसके लोग ही पानी फेर रहे है। जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर वसुही नदी पर जमालापुर मडियाहू के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा 921•50 लाख रुपये की लागत से सेतु का निर्माण हो गया है। केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 30 जून 2020 मंगलवार को पुल का शिलान्यास किया। तत्कालीन विधायक डा• लीना तिवारी के प्रयास से पुल स्वीकृत हुआ था। पुल बनकर तैयार है। बाबजूद वाहनों का आवागमन शुरु न हो सका। दरअसल पुराना पुल जर्जर हो चुका है और सकरा होने की वजह से जाम समस्या का डर सदैव बना रहता है। 24 घण्टे पुलिस के जवान पुल के पास व्रम्ह बाबा के स्थान पर मुस्तैद रहते है और जाम न लगने पाये इसका पूरा ख्याल रखते है। इधर बीच विभाग के लोग पुल को दोनों तरफ से जोड़ने के लिए मिट्टी का कार्य करवा रहे थे। चर्चा है कि सत्ता पक्ष के कुछ लोग व्यवधान उत्पन्न करके मिट्टी कार्य में बाधा डाल दिये। जिससे काम अवरुद्ध हो गया। बरसात का मौसम आ गया है। अगर मिट्टी का कार्य पूरा न हुआ तो पुल आवागमन के लिये चालू नहीं हो सकेगा। जनता चाहती है पुल जल्द से जल्द चालू हो जाय। मिट्टी कार्य पूरा हो जाय तो समझो पुल चालू हो गया। जनहित के कार्य में बाधा डालने वालों के प्रति जनता में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर उत्तरप्रदेश 

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino