BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूूर्वाचल के सबसे बड़े गुरु पूर्णिमा महोत्सव के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वामी अडगडानंद महाराज से बात किया और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की

पूूर्वाचल के सबसे बड़े गुरु पूर्णिमा महोत्सव के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वामी अडगडानंद महाराज से बात किया और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की

जौनपुर। 13 जुलाई को गुरुपूर्णिमा है। श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ चुनार उत्तर प्रदेश में  इस शुभ अवसर की तैयारी अभी से शुरु हो गयी। गुरु और शिष्य के आत्मिक मिलन की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आ रही है गुरु भक्तों, साधु,संतो का उल्लास बढता ही जा रहा है। पूर्वांचल के सबसे बड़े ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ की तैयारियों के संबन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जानकारी ली । इस क्रम में उन्होंने चुनार स्थित शशक्तेशगढ़ आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी अड़गड़ानन्द  महाराज  जी को फोन किया तथा कार्यक्रम के संबन्ध में विस्तृत चर्चा की।

आश्रम के मुख्य व्यवस्था संचालक नारद महाराज से  मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वामीजी से कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाले गुरुपूर्णिमा उत्सव को सुचारू ढंग से मनाया जाय। व्यवस्था के लिए आश्रम से जो भी सरकारी स्तर पर मदद मांगी जाएगी, उसे मुहैया कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस आश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश से तकरीबन 20 लाख लोग आते हैं। हालांकि गुरु दर्शन को लेकर भीड़ का अंदाजा लगा पाना एक कठिन कार्य है, कोरोना काल से पूर्व विगत वर्षों की भांति लगभग 20 लाख लोग गुरु दरबार में हाजिरी लगाते हैं इस दिवस महाराज के पूजन, उद्बोधन के अलावा भारी स्तर पर भंडारा भी होता है। गत दो वर्षों में कोरोना गाइडलाइन के चलते श्रद्धालुओं ने अपने अपने स्थान से ही भक्ति-भाव प्रदर्शित किया था। दो सालों के बाद इस बार के उत्सव में और भी अधिक श्रद्धालुओं की हाजिरी की संभावना है।

13 जुलाई को यह उत्सव होगा। अभी से आश्रम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन के लिए PWD एवं जिला पंचायत आदि की सड़कें जो कहीं टूट गईं हैं। उसकी मरम्मत का कार्य प्रारंभ किए जाने की जरूरत है। पावन पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान का दर्शन एवं प्रवचन सुनने के लिए देश के कोने कोने से तथा विदेशों के भी भक्त आश्रम आते हैं सभी परमहंस आश्रम के महात्मा समेत लगभग 20,000 साधु- संतों का जमावड़ा भी इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर शक्तेशगढ़ आश्रम में होता। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino