जौनपुर। खण्ड विकास अधिकारी रामनगर के रुप में रामराज कुशवाहा ने कार्यभार संभाल लिया है। राजनीति के पुरोधा मानें जानें वाले कुछ लोगो में अपार खुशी है। क्षेत्र पंचायत के विकास की गति को धार दिया जा रहा है। अब लोगो को उम्मीद है सत्य निष्ठा और ईमानदारी से विकास का कार्य होगा। भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी जैसे कार्य पर विराम लग सकता है। क्योंकि इतिहास गवाह है राम राज्य की महिमा को भला कौन नहीं जानता। रामराज में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कमीशनखोरी असंभव ऐसा अब लोग मान रहे है। जेडी सिंह