जौनपुर। बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण संस्थान छितौना मे केराकत विधान सभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के जन्म दिन के अवसर पर अर्पण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित लोगो को कुछ न कुछ अर्पण करके तृप्त करने की कोशिश की गयी। कार्यक्रम मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जिले के प्रतिष्ठित डाक्टरो द्वारा परामर्श,जाच व दवाइयो का वितरण किया गया। वनवासी समाज के प्रतिभाशाली हाई स्कूल मे उत्तीर्ण छात्राओ को साइकिल और नौनिहाल बालको को पाठ्य सामग्री तथा महिलाओ को भोजन पात्र वितरण किया गया। जन्म दिवस पर इस नेक कार्य की मानव समाज मे सराहना है। जो जो चीजे अर्पण है सोशल मीडिया मे दर्पण रुप मे दिखाई पड रही है।पूर्व विधायक दिनेश चौधरी केराकत के जन्मदिन पर मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे काफी संख्या मे होर्डिंग लगना कही न कही 2024 के लोकसभा के लिए सासंद भोलानाथ सरोज को सीधे, सीधे चुनौती है।ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से दिनेश चौधरी भाजपा के उम्मीदवार बनाये जा सकते है। अर्पण महोत्सव की रचना का भी कुछ ऐसा ही संकेत दिख रहा है। मछलीशहर, मडियाहू,जफराबाद, पिण्डरा आदि विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी के अलावा अन्य संभ्रांत लोगो का जन्म दिन पर जमावड़ा और अर्पण का संदेश इस बात को प्रमाणित कर रहा है कि चौधरी साहब बीपी सरोज को मात देकर मछलीशहर संसदीय सीट अपनाना चाह रहे है। होर्डिंग लगने के बाद से मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की राजनीति गरमा गयी है। मछलीशहर सासंद भोला नाथ सरोज के समर्थक और शुभचिंतक बड़े दावे के साथ कह रहे है कि चाहे कोई कितना प्रयास कर ले फिर दोबारा भाजपा बीपी सरोज को उम्मीदवार बनायेगी और पुन: उनकी जीत होगी। राजनीति मे कब क्या होगा कुछ कहा नही जा सकता। अपना देना अर्पण है,अपनो को देना तर्पण है और अपने को देना समर्पण है। सब कुछ अपना दिया पर अपने को नही दिया तो वहा समर्पण कैसे हुआ। सच बात है कि हम अर्पण कर लेते है,तर्पण भी कर लेते है,पर समर्पण नही कर पाते है। कर्ता मे हम स्वयं की पीठ थपथपाने की कोशिश करते है,जबकि कर्ता परम पिता परमेश्वर है। जेडी सिंहHome / सुर्खियां / सासंद भोलानाथ सरोज को मात देकर मछलीशहर संसदीय सीट को अपनाना चाह रहे है केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी,
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 