BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भारत देश अपराध मुक्त तभी होगा,जब अपराधीओ को राजनैतिक संरक्षण मिलना बंद होगा,संपादक

भारत देश अपराध मुक्त तभी होगा,जब अपराधीओ को राजनैतिक संरक्षण मिलना बंद होगा,संपादक

जौनपुर। भारत देश अपराध मुक्त तभी होगा जब अपराधियो को राजनैतिक संरक्षण मिलना बंद होगा। ऐसा लगता है राजनीतिज्ञो और अपराधियो का चोली और दामन का साथ होता है चाहे जो भी राजनैतिक दल हो,विचारधारा तो महापुरुषो का होता है। लेकिन अपराधियो को पालने पोषने का कार्य अधिकांश दलो के अधिकांश नेता करते है। कुछ नेता तो नामचीन अपराधी है। जिनका आपराधिक इतिहास है। बाबजूद राजनीति मे उनका जलवा कायम। उनकी तूती बोल रही है। भारत सरकार और राज्य सरकार की मंशा है,भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त,अपराध मुक्त समाज का सृजन हो और आम जनमानस सुकून और शान्ति से जीवन यापन कर सके। पहले के ऐसे नेता होते थे। सादगी का जीवन जीते थे। सत्य बोलते थे। न्याय पर रहते थे। आज भी ऐसे नेता है जिनकी संख्या कम है। बिरादरीवाद के तहत चाहे जिस जाति का अपराधी है उसको उसके जाति के कुछ लोग तवज्जो देते है। संरक्षण देते है। जबकि अपराधीओ की कोई जाति नही होती है। अपराधी,अपराधी होता है। वह किसी का नही होता। छोटा अपराध हो या बड़ा अपराध, अपराध,अपराध होता है। धनबल की ताकत से बहुतो अपराधी मजबूत है,बाहुबल है ही। कही न कही से सत्ताबल की भी ताकत मिलती रहती है। कही छोटे अपराधी तो कही बड़े अपराधी अपने,अपने तरीके से अपना साम्राज्य चला रहे है और येन-केन प्रकारेण सरकारी योजनाओ के धन पर डाका डाल करके मालामाल हो रहे है। आय से अधिक संपति की ईमानदारी से जांच किया जाय तो ऐसे,खुलासे सामने आयेगे की लोगो के होश उड जायेगे। अब तो बिकने और खरीदने वाले भी बहुत हो गये है। जिसकी जैसी कटेगरी उसका वैसा भाव है। बहुत यदि ईमानदार बन रहे है और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना चाह रहे है तो पहले लालच दिया जायेगा। जिसे स्वीकार कर लिये तो ठीक है नही तो राजनैतिक आराजकता के शिकार हो सकते है। आज के परिवेश मे अच्छे लोग गंभीर मौन मे है। उन्हे डर है बहुत अच्छाई का भी खामियाजा भुगतना पड सकता है। जो वर्तमान सामाजिक माहौल है मानवता कमजोर होता दिख रहा है। दानवता चरम पर है। समय, समय पर जब, जब अत्याचार बढ़ता है तब, तब ईश्वरीय अवतार होता आ रहा है। अनादि काल से ऐसा होता आ रहा है। झूठ बोलना सबसे बड़ा अपराध है। जिसकी बहुल्यता है। भारत की धरती को सत्य और न्याय पसंद है। अत्याचार नही। चाहे जितना बड़ा अत्याचारी और दुराचारी कोई रहा हो उसका अन्त: विनाश ही होता है। समय आ गया है अपराध और अपराधीओ पर पूरी तरह से अंकुश लग सकता है। जगदीश सिंह, जेडी संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino