जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की सोच रामनगर विकास खण्ड अन्तर्गत साकार होता दिख रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ जरुरत मंदो को मिल रहा है। प्रकृति का नियम बदलाव का है जो दिख रहा है। रचनात्मक कार्यो पर जोर है। वी• डी •ओ• अभिनव कुमार से वृहस्पतिवार दोपहर बाद विशेष बातचीत मे तमाम बाते सामने आयी। सवालो का जबाब भी बेवाकी से दिये। नैतिक मूल्यो मे गिरावट के सवाल पर उन्होंन कहा कि ऐसा कुछ नही है,व्यक्ति के विचार सोच संस्कार मे गिरावट हो सकता है। सरकारी विभाग चाहे जो हो वह एक पवित्र अवधारणा के साथ मानव हित के कार्य को बढ़ावा दे रहा है। बताया कि नैतिकता के आधार पर ही विभागीय मूल्य की संरचना है। उन्होंन कहा कि व्यक्ति अगर गलत है तो उस पर विभाग की नजर होती है समय, समय पर कार्यवाई होता रहता है। एक और सवाल मे जब पूछा गया कि भ्रष्टाचार तो खत्म हो गया है कि उसकी जगह कमीशनखोरी ने ले लिया। जिसके जबाब मे उन्होंन कहा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा साकार हो रहा है। सरकार की जो मन्शा है उस पर काम हो रहा है। गांवो का चौमुखी विकास हो रहा है। बताया कि 99 ग्राम सभा ब्लाक क्षेत्र मे आते है। लगभग डेढ लाख के आस, पास आबादी है, विकास की योजना धरातल पर दिख रहा है। यह कोई नही कह सकता कि ग्रामीण क्षेत्र विकास से अछूता है। सड़को का जाल बिछ चुका है। जरुरत मन्दो को प्रधानमंत्री आवास और मुखमंत्री आवास योजना के तहत छप्पर से पक्का मकान बन गया है। गांवो मे कच्चे मकान न के बराबर हो सकते है। उन्होंन कहा कि सरकारी योजनाओ मे लाभार्थीओ से यदि कोई घूस मांग रहा हो तो उसकी लिखित शिकायत ब्लाक मुख्यालय पर करिये। मामले की जांच होगी और कार्यवाई होगी। मौद्रिक भ्रष्टाचार के अलावा विकास की योजनाओ मे मानक पूरा न होना भी भ्रष्टाचार है। लेकिन सरकार का सख्त रवैया अब आडे आ रहा है। कमीशनखोरी पर उन्होंन कहा कि प्रमाणिकता के साथ हलफनामा लगाकर शिकायत है तो जाच होगी,दोष सिद्ध होने पर कार्यवाई होगी। उन्होंन कहा कि जनता की समस्याओ का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। भविष्य निकट शिकायत काउंटर पर संबंधित विभागो के समस्याओ का निस्तारण होगा। ऐसी रचना बन रही है। 17 क्लस्टर मे ब्लाक क्षेत्र विभक्त है। 14 ग्राम पंचायत सचिव गांव की सरकार को प्रधानो,ग्राम पंचायत सदस्यो के साथ मिलकर विकास की धुरी को आगे बढ़ा रहे है। फिर एक सवाल, सचिव गांव के मिनी सचिवालय पर कम बैठते है क्या पंचायत की बैठक समय, समय पर नियमानुसार होता है कार्यवाही लिखी जाती है। जबाब मे युवा अधिकारी ने कहा कि बेहतरीन मिनी सचिवालय बनवाने का सरकार का जो मकसद है शनये,शनये, सार्थक होता दिख रहा है। गांव के लोगो को ब्लाक, तहसील, जिला का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए सरकार गांव के सचिवालय को संचालित करने के लिए समय, समय पर अधिकारीओ और कर्मचारीओ को रुकने और जनता की समस्याओ को सुनने और निदान के लिए निर्देशित किया है। ग्राम चौपाल का आयोजन हो रहा है। जिसमे प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम सभा का चयन किया जाता है। गांव के लोगो की समस्याओ को सुना जाता और मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है। सवाल फिर है,कुछ ग्राम सभाओ मे मनरेगा योजना के तहत कार्ययोजना बन जा रहा है,मास्टर रोल निकल जा रहा है,पेमेंट हो जा रहा है,क्या ऐसा कुछ प्रधानो ने शिकायत किया। मामला सीडीओ तक पहुंचा क्या सच्चाई है। जबाब मे उन्होंन कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित रहा,कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत है तो प्रधान लिखित शिकायत करे,जिसमे कमेटी बनाकर जाच होगी,दोषी पाये जाने पर कार्यवाई होगी। उन्होंन यह भी कहा कि बहरहाल देखा जा रहा है अगर ऐसी कोई बात होती है तो उन सभी ग्राम सभाओ का मास्टर रोल निरस्त कर दिया जायेगा। जांच मे पाया गया तो,ग्राम सभा चडई ढेकहा मे बने मिनी स्टेडियम के बारे मे उन्होंन कहा कि इसे बेहतर बनाया जायेगा,बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत 22 तालाब चयनित है। कच्चा काम लगभग पूरा हो गया है। पक्का काम मे कुछेक तालाबो पर पाथवे का काम हो गया। घाट भी बन गये है। रामनगर के लगभग तालाबो का सुन्दरीकरण होना है। रचनात्मक कार्यो के सृजन से रामनगर ब्लाक का कायाकल्प किया जा रहा है। ब्लाक का पहले वाला माडल बदल गया है। अब नया हो गया है। सरकार के रंग मे रग गया है। सभागार को हाईटेक बनाया जायेगा। प्रधानो को बैठने के लिए सुव्यवस्थित कक्ष बनना है। जनता जनार्दन के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था बन रहा है। पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा। मल त्यागने के लिए उत्तम स्थान बन रहा है। समय, समय पर बदल ही जाता है।समय आने पर माहौल बनने लगता है। अच्छी सोच से ही पारदर्शी समाज की कल्पना की जा सकती है। जेडी सिंह