सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

भाजपा नेता जयेश के पिता लालचन्द सिंह के निधन पर शोक,आकोपुर नोनारी मे हो रहा मृत्यु कर्म संस्कार

जौनपुर। जयेश कुमार सिंह जिला मंत्री मछलीशहर भाजपा के पिता श्री लालचन्द सिंह ग्राम निवासी आकोपुर नोनारी, का गत 2 नवंबर को निधन हो गया। जिनकी उम्र 90 वर्ष के आस-पास बताई गयी है। मौत से परिजनो मे शोक है। जबकि शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का दरवाजे पर ताता लगा है। भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल,संदीप सिंह,अरविंद सिंह सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता नेता दुख की इस घड़ी मे परिजनो को ढाढस बधाने पहुंचे।