जौनपुर। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश दुनिया मे ख्याति है। देश के अमूमन लोग प्रशंसक है। लोकसभा चुनाव मे मोदी के नाम पर लोग वोट देते है। लोकसभा उम्मीदवार पार्टी ने तय कर दिया तो भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत और मतदाताओ के मतदान से प्रत्याशी चुनाव जीतकर सांसद बन जाता है। युवा राष्ट्र का भविष्य है। जिसके भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है। भाजपा का अपना एक संस्कार है। जिसके विपरीत कार्य होता है तो भाजपा कार्यकर्ताओ व उसके मतदाता समर्थको को आन्तरिक पीड़ा होती है। जो जल्दी व्यक्त नही करते। जब व्यक्त करते है तो सच को बया करते है। मछलीशहर सांसद भोलानाथ सरोज भाजपा की छवि को धूमिल कर रहे है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को खराब कर रहे है। क्योंकि भाजपा के सांसद है। युवा बेरोजगार आकाश सिंह पुत्र जगदीश सिंह ग्राम बर्राह पोस्ट इटाए मड़ियाहू जौनपुर उत्तर प्रदेश को बाबतपुर हवाई अड्डा वाराणसी मे नियुक्ति के नाम पर धोखा दिये है। दरअसल सांसद ने निदेशक को पत्र लिखा। आकाश सिंह को योग्यता के अनुसार नियुक्ति करने का कष्ट करे। इस मामले मे निदेशक ने संज्ञान नही लिया। सांसद ने महीनो दौड़ाया। जब उनसे मिलकर,दूरभाष के माध्यम से कहा गया कि सांसद जी एयरपोर्ट निदेशक को नियुक्त के लिए लेटर लिखकर सिफारिश किये है। देख लीजिए निदेशक से बात कर लीजिए आप एयरपोर्ट के सभापति भी है। बेरोजगार को रोजगार मिल जायेगा। तो अच्छा ही है न। लेकिन सांसद ने किसी प्रकार की रुचि न दिखाई। इसलिए सांसद के पत्र को लोग अब धोखा पत्र मान रहे है। गुमराह करने वाली भी बात कही जा रही है। लोग यहा तक कह रहे है जब आकाश सिंह को नौकरी नही दिलवाना था तो क्यो लेटर लिखे। किसी बेरोजगार युवक को गुमराह करना,धोखा देना सांसद जैसी सम्मानित हस्ती को शोभा नही देता। जेडी सिंह संपादक