BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने लिया गुरु भगवान का आशीर्वाद,हर घट मे है राम, ओम के जाप से ईश्वर को जाना जा सकता है

चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने लिया गुरु भगवान का आशीर्वाद,हर घट मे है राम, ओम के जाप से ईश्वर को जाना जा सकता है

शक्तेषगढ। मिर्जापुर।। परम पूज्य संत स्वामी अड़गड़ानंद महाराज श्री परमहंस आश्रम परिसर मे नियमित सतसंग के दौरान श्रद्धालु भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि यथार्थ गीता के अध्ययन से ईश्वर को मनुष्य अपने हृदय मे जान सकता है। महसूस कर सकता है। श्रीमदभागवत भाष्य यथार्थ गीता घर-घर होना चाहिए,उन्होंन कहा कि यथार्थ गीता के अनुसार अगर चलेंगे तो मानव समाज मे जो भ्रांतिया है,जैसे उच, नीच जात, पात का भेद खत्म हो जायेगा। साथ ही सामाजिक दरारे मिट जायेगी। उन्होंन कहा कि ईश्वर एक है। सब घट मे व्याप्त है। तत्वदर्शी महापुरुष के शरण मे जाने और सतसंग सुनने और राम और ओम के अजपा जाप से ईश्वर की सुखद अनुभूति प्राप्त होने लगेगी। इस अवसर पर सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरु भगवान का दर्शन किये और आशीर्वाद लिये। आश्रम के संतो ने सपा नेता व विधायक प्रभु नारायण सिंह सहित सांसद और साथ के सभी नेताओ को आशीर्वाद स्वरूप गमछा और यथार्थ गीता भेट किये। इस अवसर पर श्री लाले महाराज,श्री आशीष महाराज,श्री दीपक महाराज,श्री मनीष महाराज,श्री विनोद महाराज,श्री बबलु महाराज,श्री पालन महाराज आदि संत उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino