BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पंचम पुण्य तिथि पर याद किये गये राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजेश सिंह,रामपुर प्रमुख राहुल सिंह की पिता भक्ति की जनमानस मे चर्चा,हजारों जरूरत मंदो मे खाद्य सामग्री का वितरण

पंचम पुण्य तिथि पर याद किये गये राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजेश सिंह,रामपुर प्रमुख राहुल सिंह की पिता भक्ति की जनमानस मे चर्चा,हजारों जरूरत मंदो मे खाद्य सामग्री का वितरण

जौनपुर। पिता का सम्मान करने वाला पुत्र यशस्वी होता है। तेजस्वी होता है। जब पिता को याद कर रहे है तो उनका दया और रहम भी मिल रहा है। पुण्य तिथि के अवसर पर जरूरत मंद लोगो को खाद्य सामग्री का दान करना वह भी लगभग दो हजार जन को यह अपने आप मे बहुत बड़ी नेकी है। 13 जून 2024 के दिन रामपुर विकास खंड के हथेरा ग्राम सभा मे स्व• राजेश सिंह राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के पंचम पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों लोगो ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी स्व• राजेश सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता भक्त रामपुर प्रमुख राहुल सिंह अपने पिताजी की याद मे पुण्य तिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष एक भव्य आयोजन करते है। जिसमे पिता के पुण्य आत्मा की शान्ति के लिए वैदिक विधि, विधान के तहत पूजा-पाठ होता है। साथ ही उन जरूरत मंदो को 15 दिन का खाद्य सामग्री का दान किया जाता है। जो उसके हकदार है। प्रमुख राहुल पिता के याद मे हथेरा गांव मे भव्य गेट द्वार बनवाये है। इस कार्यक्रम की क्षेत्र मे खासे चर्चा है। पिता भक्त राहुल सिंह प्रमुख को लेकर लोग कह रहे है कि पिता को याद करने और उनके आदर्शो पर चलने की वजह से एक न एक दिन राहुल उचा मुकाम हासिल कर सकते है। अवसर पर कृपाशंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र,बीपी सरोज पूर्व सांसद मछलीशहर,डा• आरके पटेल विधायक मड़ियाहू,चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू,डा• आलोक सिंह,अनिल सिंह वरिष्ठ पत्रकार,सुनील सिंह डौडी भाजपा नेता जफराबाद,सुभासपा प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह मखडू पूर्व प्रमुख रामनगर,दिनेश सिंह व शिवम सिंह पत्रकार बनेवरा,आदि सहित हजारों लोगो ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी स्व• राजेश सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino