BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / विश्व गुरु करुणाकर आश्रम भानपुर रामपुर के पीठाधीश्वर करुणानंद सरस्वती महाराज परमात्म तत्व मे विलीन,पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन को उमड़ा भक्तो का सैलाब

विश्व गुरु करुणाकर आश्रम भानपुर रामपुर के पीठाधीश्वर करुणानंद सरस्वती महाराज परमात्म तत्व मे विलीन,पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन को उमड़ा भक्तो का सैलाब

सतगुरू दर्पण
27 सितंबर 2024
दुख के आसू ,आस्था का सैलाब, रामपुर भानपुर जौनपुर के पीठाधीश्वर विश्व गुरु करुणानंद सरस्वती महाराज परमात्म तत्व मे विलीन,मिट्टी की काया मिट्टी मे मिली,यश और कीर्ति का खुशबू सदैव रहेगा बरकरार
जौनपुर। जिले के रामपुर विकास खण्ड के भानपुर शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर विश्व गुरु करुणानंद सरस्वती महाराज जी समाधि मे विलीन हो गये। आत्म तत्व परमात्म तत्व मे मिल गया।पूज्य महाराज जी के पार्थिव शरीर को दसविध स्नान कराया गया। फूल माला से सुसज्जित रथ पर भानपुर के पीठाधीश्वर के शरीर को रखकर वैदिक विद्वानो के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं बैण्ड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तो का हुजूम उमड पडा था। भक्त जन पूज्य महाराज जी का अन्तिम दर्शन करके द्रवित थे। दुख के आसू और वैदिक विधि-विधान से मन्त्रोचारण के बीच महाराज जी को भू समाधि दी गयी। पूज्य महाराज जी का जीवन करुणामय रहा। दीनता से परिपूर्ण थे। सोच के विराटता मे ब्रम्ह का वाश था। श्रीमुख से वेद वाक्य का उच्चारण रहता। मानव मे मानवता को बढ़ावा देने के लिए भक्तो को प्रेरित करते रहे। विश्व मानव कल्याण के लिए आजीवन जप,तप ध्यान,हवन,पूजा का आयोजन करते रहे। सनातन धर्म को व्यापक बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। भानपुर गांव मे आना और धर्मपीठ को शक्तिपीठ बनाना और मा अन्नपूर्णा का आह्वान कर अनवरत वर्षो तक भण्डारा चलाते रहना और विश्व मानव कल्याण के लिए विद्वान ब्राह्मणो द्वारा लगातार जाप करवाना ऐसा किसी विरले
महान संत मे लक्षण पाया जाता है। समाधि मे विलीन पूज्य महाराज जी के गुरु श्री काशी शुमेरु पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य नरेद्रानंद सरस्वती जी महाराज,उनके साथ शंकराचार्य सचिव स्वामी बृजभूषणनंद सरस्वती जी महाराज, चाणक्य पीठाधीश्वर परशुरामाचार्य स्वामी श्री सुदर्शनशरण जी महाराज,कृपाशंकर कृपाचार्य भगवान परशुराम अखाड़ा के निजी सचिव आदि संत समाज के लोग और क्षेत्र से भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल मछलीशहर,भाजपा महामंत्री रमेश दुबे, भाजपा उपाध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह, विकास मिश्रा, संजय मिश्रा, जगदंबा, नरसिंह बहादुर सिंह, गोरखनाथ उपाध्याय, इंद्रमणि तिवारी, अजय चौहान, दीपक सिंह, रविकांत मौर्य,आदि सहित हजारो भक्त उपस्थित रहे।
समाधि स्थल
करुणाकर आश्रम भानपुर पोस्ट भानपुर थाना सुरेरी ब्लॉक रामपुर तहसील मडियाहू जौनपुर उत्तर प्रदेश है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino