BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / देवदूत वानर सेना ने भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी रहे विनोद कांबली को नया जीवन देने की दिशा मे उठाया ठोस कदम,स्वास्थ्य उत्तमता के लिए इलाज

देवदूत वानर सेना ने भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी रहे विनोद कांबली को नया जीवन देने की दिशा मे उठाया ठोस कदम,स्वास्थ्य उत्तमता के लिए इलाज

देवदूत वानर सेना के संरक्षक मंडल ने की विनोद कांबली से मुलाकात

प्राथमिक धनराशि के रूप में जमा किए गए करीब 25 लाख

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे विनोद कांबली इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। भिवंडी के आकृति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरो के मुताबिक उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। विनोद कांबली को नया जीवन देने की दिशा में देवदूत वानर सेना ने सराहनीय पहल की है। वानर सेना द्वारा चलाए जा रहे हेल्प विनोद कांबली मिशन के माध्यम से अब तक करीब 25 लाख रुपए की मदद इकठ्ठा की जा चुकी है। श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन द्वारा 5 लाख रुपए की चेक राशि विनोद कांबली के इलाज के लिए दी गई है। देवदूत वानर सेना और विनोद कांबली के बीच सेतु का काम कर रहे संरक्षक मंडल में शामिल शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि वानर सेना के संरक्षक मंडल में शामिल महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में उपनिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे अजीत सिंह के साथ कल उन्होंने अस्पताल में विनोद कांबली से मुलाकात की। संरक्षक मंडल ने विनोद कांबली को पूरा भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए पैसे की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। विनोद कांबली से अस्पताल में मुलाकात के बाद प्रताप सरनाईक के व्यावसायिक कार्यालय में एक बैठक की गई, जिसमें तय किया गया कि कांबली के परिवार से मिलकर उन्हें प्राथमिक सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कांबली के इलाज का पूरा खर्च, का जिम्मा उठाने वाले प्रगति अस्पताल ग्रुप के संचालक शैलेश सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह के अलावा अशोक

दुबे, सुनील दुबे, समेत अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। देवदूत वानर सेना ने लोगों से अपील की है कि लोग विनोद कांबली के मदद के लिए आगे आए।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino