सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू विधायक की होली की मस्ती मे उडे अबीर, गुलाल,मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अजय सिंह का हुआ स्वागत सम्मान

जौनपुर। होली आनंद का त्योहार है। जिसमे फागुन की मस्ती है। फगुनहट बयार है, होली के वर्णन मे आनंद की महिमा है। होली आयी रे सुहानी, होली महाउत्सव,महा आनंद है। भंग का रंग चढ़ा,अबीर गुलाल उड़ा,प्रकृति ने नये परिधान धारण किये। मानवीय चेतना मे अपार खुशी का संचार,होली गीत की मीठी तान,इस बीच भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह का स्वागत सम्मान,मड़ियाहू नगर पंचायत के वैष्णो हाल मे अपना दलएस मछलीशहर ईकाई की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी विधायक डा.आरके पटेल ने आने वाले लोगो का दिल से आत्मीय सम्मान किया। भारतीय त्योहार मे होली ही एक ऐसा त्योहार है जो बीत जाने के बाद भी हफ्तो मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक दूसरे को जोड़ता है। स्नेहिल, स्नेह पूर्ण वातावरण को तैयार करता है। वैष्णो हाल का मंजर चहल पहल भरा रहा। फागुन की मस्ती रही। मधुरम मिष्ठान के स्वाद का लुफ्त रहा। भाग और ठंडई को भी लोंगो ने हलक मे उतारकर आनंद के उत्सव मे डूबते उतराते रहे। सोमरस का भी अपना जलवा रहा। होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे मुख्य रुप से माता बदल तिवारी,चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू,रामविलास पाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर, पप्पू माली, लाल बहादुर पटेल अपना दल जिलाध्यक्ष मछलीशहर,साहब दूबे,चन्द्रशेखर पटेल, अरविन्द चौरसिया सभासद, नीतेश सेठ सभासद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह