BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मछलीशहर पड़ाव नाला बना चर्चा का विषय, प्राची, शिवा,समीर के मौत के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस और सपा ने खोला मोर्चा, मृतकों के परिजनों को पच्चास लाख देने की सरकार से किया मांग, जौनपुर सांसद की खोज जारी

मछलीशहर पड़ाव नाला बना चर्चा का विषय, प्राची, शिवा,समीर के मौत के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस और सपा ने खोला मोर्चा, मृतकों के परिजनों को पच्चास लाख देने की सरकार से किया मांग, जौनपुर सांसद की खोज जारी

जौनपुर। मछलीशहर पड़ाव नाला मामले मे हुई तीन लोगों के मौत के मामले ने अब काफी तूल पकड़ लिया है। सपा और कांग्रेस ने इस मामले में दुःख जताते हुए भाजपा सरकार को घेरने और पीड़ित परिवारों को पच्चास लाख रुपए देने और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे है।‌ सरकार भाजपा की है। घटना घटित हुई। जबाब तो देना होगा। भाजपा नेता गौतम गुप्ता ने मीडिया को बताया कि सीवर के नाले मे बहकर हुई मौतों के मामले मे जल निगम और नमामि गंगे के अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री को १२ नाले टैप होने की गलत जानकारी दी थी। भाजपा नेता स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग के साथ, साथ जल निगम भी मौतो के लिए जिम्मेदार है। सवाल उठता है अगर सभी नाले टैप है तो मछलीशहर पड़ाव का विशाल नाला, सीधे गोमती नदी में क्यों गिर रहा है।‌ जौनपुर सांसद का इस मामले में कोई प्रतिक्रिया अभी तक नही आया है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य से जब मीडिया ने सवाल‌ किया जिले मे इतनी बड़ी घटना घटित हुई है सांसद जी कहां है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी घटना को लेकर दुखी हैं। मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया है। रही बात सांसद कि तो बाहर है। पार्टी अपना काम कर‌ रही है। पच्चास लाख रुपए देने की मांग मृतकों के परिजनों को सरकार से किया गया है।‌ प्राची, शिवा, समीर के मौत के मामले ने जौनपुर के शहर का विकास और भ्रष्टाचार का पोल‌ खोलकर रख दिया है।‌उत्तर प्रदेश सरकार जौनपुर शहर को स्वर्ग बनाने के लिए न जाने कितने सौ करोड़ खर्च कर दी होगी। लेकिन शहर‌ आज नरक से बद्तर हो गया है। बरसात ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पोल‌ खोलकर रख दिया है। कांग्रेस ने इस घटना को गंभीरता से संज्ञान में लिया और भाजपा सरकार के कथनी और करनी को जनता के बीच उजागर किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने

मंत्री‌ गिरीशचंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। कहां कि समूचे शहर को खोदवा दिया गया है। सड़क के हालात ठीक नहीं है। इसके लिए तो‌‌ सरकार के मंत्री जिम्मेदार है।‌ वैसे भी बरसात में तमाम जगहों पर सड़कों के धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर सबको दिखा ही होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी अपने मंत्री की जांच करवा दीजिए, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करती है। जौनपुर की जनता जानना चाहती शहर के विकास में सरकार की मंशा के अनुसार कार्य हुआ है। अथवा सब कल्याणकारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी‌ है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino