BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मडियाहू तहसील बार एसोसिएशन चुनाव, घनश्याम मिश्र विजयी भव: अधिवक्ता हितों के लिए काम करना प्राथमिकता,अशोक कुमार यादव बने महामंत्री

मडियाहू तहसील बार एसोसिएशन चुनाव, घनश्याम मिश्र विजयी भव: अधिवक्ता हितों के लिए काम करना प्राथमिकता,अशोक कुमार यादव बने महामंत्री

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष,अशोक कुमार यादव बने महामंत्री

मडियाहू जौनपुर।तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर घनश्याम मिश्र एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट को 29 मतों से हराकर जीत दर्ज किया। महामंत्री पद पर अशोक कुमार यादव एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बी एल यादव एडवोकेट को 10 मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी राम लखन पटेल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा। जिसमें घनश्याम मिश्रा एडवोकेट 88 मत,कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट को 59 मत व हंसराज यादव को 50 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार घनश्याम मिश्र को 29 मतों से विजई घोषित किया गया। चुनाव के क्रम में महामंत्री पद के लिए पांच उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में अशोक कुमार यादव एडवोकेट 57 मत, बीएल यादव एडवोकेट ने 47 मत, राम प्यारे मौर्या को 37 मत ,सुरेंद्र यादव एडवोकेट को 33 मत तथा श्री प्रकाश मिश्रा को 22 मत प्राप्त हुए। जिसमें अशोक यादव को 10 मतों से विजई घोषित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत यादव एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र दुबे व राजेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजू यादव व धर्मेंद्र कुमार ,संयुक्त मंत्री पद के लिए पृथ्वीराज पांडे सुनील चौरसिया व कुलदीप यादव ,कोषाध्यक्ष पद के लिए, संतोष कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक पद के लिए,अवधेश तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व महामंत्री अशोक यादव ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। घनश्याम मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino