जौनपुर।आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद सजग है। हारी हुई सीटों पर भगवा लहराने को आतुर है। मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अजय सिंह से बातचीत के दौरान सवाल किया गया कि भाजपा के मछलीशर जिले मे आने वाली अधिकांश विधानसभा सीटों पर भाजपा की करारी हार है। 27 के विधानसभा चुनाव मे क्या स्थिति रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि मछलीशहर, केराकत, जफराबाद सीट 22 के विधानसभा चुनाव मे भाजपा की हार हुई। मड़ियाहूं भाजपा और सहयोगी अपना दल एस की एक सीट पर जीत हुई। कहां कि भाजपा की पूरी तैयारी है हारी हुई सीटों पर भाजपा का परचम होगा। जातिवादी और अवसरवादी राजनीति मे क्या भाजपा के जीतने की संभावना है। जवाब में उन्होंने कहां कि मतदाता बेहद जागरुक हैं। उत्तर प्रदेश और देश के उज्जवल भविष्य को देख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रधानमंत्री मोदी के मानवतावादी पवित्र सोच और मानव हित के लिए सुचारू रूप से क्रियान्वित कल्याणकारी योजना से आम जनमानस लाभान्वित है। जनता को भाजपा पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला,काशी क्षेत्र और प्रदेश ईकाई का संगठन बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रहा है। कोई भी चुनाव हो भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित और मर्यादित तरीके से काम करते हुए पार्टी उम्मीदवारों का जीत सुनिश्चित करते हैं।जब उनसे पूछा गया 2027 का चुनाव चुनौतीपूर्ण है। जबाब मे उन्होंने कहा भाजपा हर चुनौती के लिए मजबूत है। विशाल संगठन है।प्रदेश और केंद्र का कुशल मार्गदर्शन है। जनता जनार्दन का भाजपा को आशीर्वाद है। 27 के चुनाव मे भाजपा की बंपर जीत होगी। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जेडी सिंह