BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / राजकुमार सिंह स्मृति द्वार से जमालापुर पट्टी की बढ़ी शोभा,भगवान डा. आलोक सिंह,डा.आनंद सिंह जैसे पुत्र सभी को दे, मनोज सिंह भाजपा नेता

राजकुमार सिंह स्मृति द्वार से जमालापुर पट्टी की बढ़ी शोभा,भगवान डा. आलोक सिंह,डा.आनंद सिंह जैसे पुत्र सभी को दे, मनोज सिंह भाजपा नेता

जौनपुर। स्व.राजकुमार सिंह स्मृति द्वार का जमालापुर पट्टी में बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। आध्यात्मिक विधान के तहत अजर अमर आत्मा को राजकुमार सिंह के रुप मे याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। डा.आलोक सिंह,डा.आनंद सिंह अपने पूज्य पिताजी के यश और कीर्ति को जनसेवा के माध्यम से आम जन मे विदित कर‌ रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र मे अतुलनीय योगदान देने वाले राजकुमार सिंह के पुत्र जन मड़ियाहूं सहित जौनपुर शहर मे चिकित्सा सेवा से दुखियों का‌ दुःख हर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता मनोज‌ सिंह सोशल मीडिया मे पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी कारणवश पट्टी जमालापुर में स्व.राजकुमार सिंह स्मृति द्वार के उद्घाटन समारोह में नहीं पहुंच पाया।मेरे मित्र पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष टीडी कालेज जौनपुर स्व.राजकुमार सिंह जी आपका एक दौर था।आपकी स्मृतियां हम सबके ह्रदय मे हमेशा रहेगी।आज जब मैं इस गेट को देखा तो आपका वो समय वो जज्बा वो हिम्मत,को देख पा रहा हूं। ईश्वर आपके जैसा पुत्र सभी को दे। मेरे दोनों भतीजे डा.आलोक सिंह,डा.आनंद सिंह,को जब मैं देखता हूं तो आपकी झलक हमेशा आती‌ है। स्मृति द्वार उदघाटन अवसर डा.आरके पटेल विधायक मड़ियाहूं,डा.लीना तिवारी पूर्व विधायक, शिवराम सिंह भोले, भाजपा वरिष्ठ नेता,रामविलास पाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर,चन्द्र सिंह पप्पू, पूर्व उप प्रमुख रामनगर, वरुण दूवे जिलापंचायत सदस्य रामपुर,विनय तिवारी,साहब दूबे मातृ छाया परिवार,उधम सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino