BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर शहर बनेगा स्वर्ग, उपमुख्यमंत्री ने उठाया वीणा,एके शर्मा प्रभारी मंत्री और गिरीश यादव पहले से ही है तत्पर, पत्रकारों ने लगायी सवालों की झड़ी, लेमन चूस पाकर बच्चे हुये प्रफुल्लित

जौनपुर शहर बनेगा स्वर्ग, उपमुख्यमंत्री ने उठाया वीणा,एके शर्मा प्रभारी मंत्री और गिरीश यादव पहले से ही है तत्पर, पत्रकारों ने लगायी सवालों की झड़ी, लेमन चूस पाकर बच्चे हुये प्रफुल्लित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को जौनपुर का दौरा किये। जनता से जुड़े हर पहलुओं का संज्ञान लिये। जिला अस्पताल गये। दृष्टिगत हुए। मरीजों से बातचीत किये। बार्डो को देखें। जरुरत के हिसाब से जो समझ मे आया स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक मे भाग लिये। प्रशासन के कार्यप्रणाली को‌ अपने नजरिए से जांचे और परखे। जिले के पत्रकारों ने मजबूत घेराबंदी किया। सवालों की झड़ी लगा दिये। पत्रकारो ने फर्जी हास्पीटल चल रहे का मुद्दा उठाया। प्राइवेट अस्पतालों में आये दिन हो रहे मौतों के बाबत चर्चा किया। जिसका उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। आगे क्या होगा सबके सामने जरुर दिखेगा। उपमुख्यमंत्री ने जिले के विकास और लायन आर्डर को नंबर वन पर करने की बात कहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे कार्यकर्ताओं मे जोश भरने का काम किये। सरकारी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुति में भाग लिये। जौनपुर जिले के गिरीशचंद्र यादव सरकार मे मंत्री है। सदर से विधायक हैं। शहर का विकास काबिले तारीफ है। एके शर्मा मंत्री है जो जिला प्रभारी है। जिनके माध्यम से जनपद उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। अब जब उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिले के विकास का वीणा उठा ही लिया है तो जौनपुर शहर को स्वर्ग बनने मे देर नही लगेगा। वैसे भी जौनपुर ऐतिहासिक शहर है जल्द ही स्वर्ग होने का इतिहास भी जुड़ जायेगा। उपमुख्यमंत्री का सबसे नेक कार्य रहा, बच्चों में लेमनचूस बांटे। बच्चे लेमन चूस का स्वाद लिये और और उनके जेहन मे उपमुख्यमंत्री की छवि सदैव रहेंगी। जब बच्चे बड़े होंगे तब भी उपमुख्यमंत्री की याद रहेगी। लेमन चूस में पहले खट्टा,मीठा,सन्तरहवा, जैसे कई प्रकार के लेमन चूस आते थे। अब जिसे टाफी कहा जाने लगा। जिसकी कीमत भी ज्यादा है। पहले के लेमन चूस का बहुत अच्छा स्वाद भी था और कीमत भी कम था। लेमन चूस बांटते समय भाजपा नेता शतीश सिंह भी उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram