जौनपुर। हिंदी दैनिक सतगुरु दर्पण मड़ियाहूं महोत्सव के पहल के क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं लाल प्रताप सिंह से शुक्रवार दोपहर में बातचीत किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मड़ियाहूं महोत्सव ऐतिहासिक होगा। कहां कि सतगुरु दर्पण का पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महोत्सव मे महाउत्सव का संगम होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की संस्कृति,परंपरा, विरासत,नृत्य,कला का समावेश होगा। कहां कि मड़ियाहूं विधायक डा.आरके पटेल,नगर पंचायत अध्यक्ष मड़ियाहूं सहित रामनगर, रामपुर, बरसठी, मड़ियाहूं आदि ब्लाकों के प्रमुखो की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ब्लॉक क्षेत्रों के कलाकारो का सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव के बाबत जल्द ही समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक होगी। चर्चा परिचर्चा होगा,सबका सुझाव लिया जायेगा और महोत्सव की तिथि को तय किया जायेगा। उन्होंने कहां कि तीन सौ लड़कियों के शादी का लक्ष्य होगा। जिस पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। जेडी सिंह
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 